हैवानियत की पराकाष्ठा: दोस्ती के बाद छात्रा से कई बार दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिला दी गर्भपात की गोलियां, उपचार के दौरान तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
बुरहानपुर में 17 वर्षीय नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। यह भी पता चला है कि नाबालिग के गर्भवती होने पर आरोपी ने अपना अपराध छिपाने के लिए उसे गर्भपात की गोलियां भी खिला दी थीं। इसके बाद नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर किया शोषण
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान गणेश चौधरी नाम के युवक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। आरोपी एक होटल में काम करता था। आरोप है कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने संपर्क में लिया और रात के समय चौपाटी बुलाकर कई बार होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
तबीयत बिगड़ने पर खुला राज
करीब एक महीने पहले बालिका की तबीयत बिगड़ने लगी थी। 7 अप्रैल को परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसका करीब दो माह का गर्भपात हो गया, जिसके बाद परिजनों को दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
शिकायत मिलते ही गणपति नाका थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 8 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
इलाज के दौरान मौत
इसी बीच, अस्पताल में इलाज जारी रहने के दौरान शुक्रवार को पीड़िता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) की धारा 5(एल) और 6, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एम), तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 (संशोधित 2015) की धारा 3(2)(वी) और 3(1)(डब्ल्यू)(ii) के तहत केस दर्ज किया है।
परिजनों को नहीं थी जानकारी
थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि शिकायत 7 अप्रैल को प्राप्त हुई थी और अगले ही दिन आरोपी को पकड़ लिया गया। मृतका के पिता के अनुसार, उनकी बेटी को उल्टियां हो रही थीं और डॉक्टर भी उसी आधार पर इलाज कर रहे थे। उन्हें उसकी इंस्टाग्राम पर किसी से दोस्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!