इस रूट पर भारी बारिश: रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित; कई एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुंबई रेल मंडल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। घोलवड़–उमरगाम रोड रेलखंड पर पटरियों में जलभराव होने से इंदौर–मुंबई रेल मार्ग सहित पश्चिम रेलवे के कई प्रमुख रूटों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव (डायवर्जन) और शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है।
इंदौर–मुंबई रूट की प्रमुख ट्रेनें प्रभावित
बारिश और जलभराव का सबसे अधिक असर इंदौर–मुंबई रेल मार्ग पर देखने को मिला है। इंदौर–मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस दोनों दिशाओं से रद्द कर दी गई है। इंदौर–मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस आगामी दो दिनों तक पूरी तरह निरस्त रहेगी।
अन्य लंबी दूरी की कई ट्रेनें भी रद्द
मुंबई रेल मंडल में जलभराव के कारण इस मार्ग से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। रेलवे ने जिन प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया है, उनमें बांद्रा–बरौनी एक्सप्रेस, बांद्रा–हरिद्वार एक्सप्रेस, गोल्डन टेम्पल मेल, पश्चिम एक्सप्रेस शामिल हैं।
कई ट्रेनों के रूट बदले, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट
रेलवे प्रशासन ने बताया कि परिचालन सामान्य होने तक जयपुर–बांद्रा, बांद्रा–जयपुर और एर्नाकुलम–हजरत निजामुद्दीन सहित कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त ( शॉर्ट टर्मिनेट), गंतव्य से पहले संचालित ( शाॅर्ट ऑर्गिनेट) अथवा वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है।
यात्रियों से रेलवे की अपील
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का करंट रनिंग स्टेटस अवश्य जांच लें। यात्रा से संबंधित नवीनतम जानकारी, रद्दीकरण, डायवर्जन या अन्य बदलावों की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और RailOne ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
लगातार हो रही बारिश के चलते अगले कुछ दिनों तक भी रेल संचालन प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!