मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर तेज: इन 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट; पारा पहुंचा 43°C के पार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में गर्मी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। राजस्थान से आ रही तपती हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में हालात लू जैसे बन गए हैं। भोपाल, जबलपुर, उज्जैन समेत कई शहरों में तेज गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है।
हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 11 जिलों निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
गुरुवार को प्रदेश का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा, जहां पारा 43.8°C तक पहुंच गया। खजुराहो में 43.4°C और नौगांव में 43°C दर्ज हुआ। इसके अलावा सीधी 42.6°C, दतिया-दमोह-सागर-टीकमगढ़ 42.2°C, रायसेन-रतलाम 42°C, सतना 41.8°C, मंडला 41.6°C, गुना-रीवा 41.5°C, नरसिंहपुर-खरगोन 41.4°C दर्ज किए गए।
प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर बना रहा जबलपुर 41.6°C, भोपाल 41°C, ग्वालियर 40.8°C, इंदौर 40.6°C और उज्जैन 40°C रहा। रात का तापमान भी 25–27°C के बीच बना हुआ है, जिससे कई जगह “वॉर्म नाइट” जैसी स्थिति बन रही है।
महीने के अंत में मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल के आसपास ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है।
गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी
दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें
दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें
हल्के और सूती कपड़े पहनें
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
मौसम का बदला मिजाज
इस साल जनवरी सूखी रही, लेकिन फरवरी-मार्च में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से फसलों को नुकसान हुआ। अब अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी चरम पर पहुंच रही है और मई में इसका असर और बढ़ने की संभावना है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!