इतने जिलों में लू का अलर्ट: कई संभागों में हीट वेव की चेतावनी; तापमान यहां तक जा पहुंचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में गर्मी ने अचानक तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भोपाल स्थित मौसम केंद्र ने गुरुवार को प्रदेश के 16 जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। इस सीजन में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर लू की चेतावनी दी गई है। अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई इलाके तेज गर्म हवाओं की चपेट में रह सकते हैं।
अनेक जिलों में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में लू चलने की संभावना है। इससे पहले छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और मंडला में लू जैसे हालात बन चुके हैं।
इंदौर-उज्जैन समेत कई संभागों में असर
इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में आमतौर पर तापमान बढ़ता है, लेकिन इस बार शुरुआत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के बाद 10 अप्रैल से गर्मी ने तेजी पकड़ ली है।
25 शहरों में पारा 40°C के पार
बुधवार को प्रदेश में गर्मी का प्रकोप चरम पर नजर आया। सीजन में पहली बार 25 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। इंदौर और ग्वालियर इस सीजन के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे, जहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।
छतरपुर के नौगांव में 42.4°C तापमान
सबसे ज्यादा तापमान छतरपुर के नौगांव में 42.4°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा खजुराहो (42.2°C), रतलाम (42°C), नर्मदापुरम (41.8°C), सतना (41.7°C), मंडला (41.6°C) और सीधी (41.2°C) समेत कई जिलों में भी पारा 41°C से ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों में भोपाल में 39.5°C, ग्वालियर में 40.2°C, उज्जैन में 39.7°C और जबलपुर में 39.9°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।
कमजोर सिस्टम का असर सीमित
मौसम विभाग के मुताबिक आज से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय हो रहा है, लेकिन यह काफी कमजोर रहेगा और इसका प्रभाव मुख्य रूप से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों तक ही सीमित रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में सक्रिय ट्रफ के कारण गर्मी का असर बना हुआ है।
गर्मी से बचाव के लिए एडवायजरी
तेज गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवायजरी जारी की है। लोगों को दिनभर पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने, दोपहर में धूप से बचने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है, ताकि लू से संबंधित बीमारियों से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!