इस कांग्रेस नेता के केस की सुनवाई टली: जानिये कोर्ट ने कब तय की अगली तारीख; किस बैंक में भ्रष्टाचार का है मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
सहकारिता बैंक भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से जुड़े केस की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में टल गई है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।
बहुचर्चित सहकारिता बैंक भ्रष्टाचार मामला
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित सहकारिता बैंक भ्रष्टाचार मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है। दतिया से जुड़े इस केस में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे स्थगित कर दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल 2026 को तय की गई है।
राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस
सुनवाई टालते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर अगली तारीख पर न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई में इस मामले पर महत्वपूर्ण कानूनी बहस हो सकती है।
तीन साल की सजा सुनाई
गौरतलब है कि एमपी-एमएलए कोर्ट ने सहकारिता बैंक घोटाले में राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई थी। सजा के बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर सीट को रिक्त घोषित कर दिया था। इसी फैसले को चुनौती देते हुए कांग्रेस ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
सियासत तेज, आरोप-प्रत्यारोप जारी
इस मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि न्यायालय का निर्णय सर्वोपरि है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
सदस्यता बहाली पर टिकी निगाहें
राजनीतिक और कानूनी हलकों में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि हाईकोर्ट से राहत मिलती है, तो क्या राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता बहाल हो पाएगी। फिलहाल सभी की नजरें 15 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां से इस मामले की आगे की दिशा तय होगी।
संबंधित समाचार

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!