खबर
Top News

स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन कटा: तीन को नोटिस दे मांगा जवाब

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अप्रैल 2026, 7:17 pm
356 views
शेयर करें:
स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन कटा

मच्छी बाजार के समीप नाले में गंदगी देख भड़के निगमायुक्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आज सुबह मच्छी बाजार क्षेत्र के औचक निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने नाले के आसपास फैली गंदगी और खुले में पेशाब की स्थिति देखी। मौके पर सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने पर कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर की और लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया का तीन दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं, साथ ही जोनल अधिकारी राजकुमार यादव सहित तीन अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

दौरे के दौरान कमिश्नर ने देखा कि नाले में कचरे की बोरी और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। मौके पर मौजूद अमले की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए निगमायुक्त ने कहा कि फील्ड पर तैनात अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करनी होगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई कार्य में कोई लापरवाही नहीं बरतें। किसी भी स्तर पर ढिलाई पाई जाने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय तौर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण और कार्रवाई के बाद निगम के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। कमिश्नर ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि शहर की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभाएं, वरना आगे भी इसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!