आपत्तिजनक हरकत करने वाला हेड कांस्टेबल थापा लाइन अटैच: वर्दी पर दाग; वीडियो वायरल होते ही महकमे में मच गया था हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की साख पर बट्टा लगाने वाला काम करते हुए क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल ने घिनौना कृत्य कर घर के बाहर खड़े होकर आपत्तिजनक की। इस दौरान पुलिस लाइन के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसकी अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर आम कर दिया था।
वीडियो मिलने के बाद खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से हेड कांस्टेबल की करतूत का खुलासा किया था। वीडियो वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया था। अफसरों ने वीडियो की जांच के बाद पहचान होते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया।
उल्लेखनीय है कि सदर बाजार स्थित पुलिस लाइन में रहने वाले क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल दीपक थापा का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। घर के बाहर खड़े होकर आपत्तिजनक हरकत करने का उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने उसकी पहचान कर उसे तत्काल लाइन अटैच कर दिया।
विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। संभावना है कि जल्द ही उस पर और बड़ी कार्रवाई हो सकती है। बताया कि हेड कांस्टेबल थापा का यह कृत्य कोई पहली बार का नहीं था। क्षेत्र के लोगों के अनुसार, वह अक्सर इस तरह की हरकतें करता था, जिससे आसपास रहने वाली महिलाएं और बच्चियां परेशान थीं। हाल ही में उसका वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के निर्देश दिए। क्राइम ब्रांच के एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को परीक्षण में लिया गया था। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी थापा ही है, जो क्राइम ब्रांच में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ है।
पहचान होते ही उसे लाइन अटैच कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। लाईन के पुलिसकर्मियों ने बताया विभाग की कार्रवाई सराहनीय है। अब अगर उसके इस तरह का कृत किया तो उसकी शिकायत की जाएगी।
क्राइम ब्रांच में ‘ईमानदारी’ का मुखौटा, अंदरखाने विवादों से घिरा थापा
सूत्रों के अनुसार, हेड कांस्टेबल थापा खुद को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने बेहद ईमानदार बताने की कोशिश करता था, लेकिन उसका नाम लंबे समय से विवादों में रहा है। विभागीय सूत्रों का दावा है कि उसकी वसूलीबाजी के किस्से पुलिस महकमे में चर्चित रहे हैं। बताया जाता है कि उसने वसूली के लिए अपने ‘एवजी’ तक रखे हुए थे, जो रकम नहीं मिलने पर लोगों को उठाने तक की धमकी देते थे।
कुछ समय पहले भी उससे जुड़ा ऐसा ही एक मामला सामने आया था, लेकिन शिकायतकर्ता ने डर के चलते शिकायत नहीं की थी। इतना ही नहीं, सूत्र यह भी बताते हैं कि अवैध मादक पदार्थ सप्लायर्स और एमडी ड्रग्स तस्करों से भी उसके संबंध होने की चर्चाएं रही हैं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद अब उसके पूरे रिकॉर्ड को खंगालने की तैयारी की जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!