आई-20 कार में सप्लाई करने जा रहा था अवैध शराब: पुलिस ने धरदबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध शराब को लेकर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है। लसूड़िया, कनाड़िया और अन्य इलाकों में छापामार कार्रवाई कर पुलिस ने बड़ी मात्रा में देसी शराब, बीयर और वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पहले मामले में लसूड़िया पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास दबिश देकर शुभम चौधरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 बॉक्स में करीब 400 पाव देसी शराब बरामद की गई। इसके अलावा 3 पेटियों में 24-24 कैन/ टिन बीयर भी जब्त की गई।
पुलिस ने मौके से एक आई 20 कार क्रमांक एमपी 09 सीडब्ल्यू 6976 भी जब्त की है, जिसका उपयोग शराब की ढुलाई में किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है।
इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने एसआर कंपाउंड क्षेत्र से अजय वर्मा निवासी निरंजनपुर खालसा चौक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 21 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई।
वहीं श्रीराम नगर क्षेत्र से शुभम भारद्वाज को पकड़ा गया। उसके कब्जे से भी 21 क्वार्टर देसी शराब बरामद की गई। कनाड़िया पुलिस ने फिंगर फैक्ट्री रोड से बृजेश सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 25 क्वार्टर देसी शराब जब्त की गई।
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
बाइक सवार दो युवकों से ढाई किलो से ज्यादा गांजा जब्त
बड़गोंदा पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई 13 नखेरी रोड पर की गई, जहां से पवन डावर और संतोष डावर को पकड़ा गया। दोनों के पास से 2 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से एक बाइक क्रमांक एमपी 09 एक्सएच 0900 भी जब्त की है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी गांजा कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
ड्रग्स के साथ कार, मोबाइल और 10 ग्राम एमडी जब्त
मोबाइल फोन बनेंगे जांच की सबसे अहम कड़ी: इस मामले में पुलिस अब आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट, सोशल मीडिया कनेक्शन, ऑनलाइन पेमेंट हिस्ट्री और लोकेशन ट्रेस की जांच कर रही है।
शहर में सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते कारोबार के बीच बाणगंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक कार, मोबाइल फोन और कुल मिलाकर करीब 5 लाख रुपए का माल जब्त किया है। पुलिस इस मामले को केवल एक सामान्य बरामदगी नहीं, बल्कि नशे की सप्लाई चेन से जुड़े बड़े नेटवर्क की कड़ी मानकर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई जोमैटो कट पॉइंट के पास की गई, जहां से अनीश उर्फ साहिल निवासी चंदननगर, जुबेर खान निवासी चंद्रभागा सागर, और रिहान मंसूरी निवासी चंदननगर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम एमडी ड्रग्स, कार एमपी 09 सीएक्स 0302, दो मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री बरामद की गई।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!