बैग में छिपाकर ला रहा था एमडी ड्रग्स: क्राइम ब्रांच ने दबोचा; 5.80 लाख का 57.73 ग्राम नशीला पदार्थ और मोबाइल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने पत्थर गोदाम रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास से एक आरोपी को 57.73 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 5.80 लाख रुपए बताई जा रही है।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पत्थर गोदाम रोड क्षेत्र में मादक पदार्थ की सप्लाई करने आने वाला है। टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की।
चेकिंग के दौरान पशु चिकित्सालय के पास एक युवक पिट्ठू बैग लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबराकर इधर-उधर देखने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की।
शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहम्मद नूरुद्दीन निवासी सदर बाजार बताया तलाशी लेने पर आरोपी के बैग से 57.73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 5.80 लाख रुपए है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रिपेयरिंग का काम करता है और केवल 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उसने कबूल किया कि वह एमडी ड्रग्स शहर में नशे के आदी लोगों को बेचता था।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!