खबर
Top News

नहाने जा रहा हूं कहकर गया और लगा ली फांसी: नई पैंट पर लगे दाग से बुरी तरह टूट गया; गुस्से में आईफोन तक तोड़ दिया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जून 2026, 6:43 pm
शेयर करें:
नहाने जा रहा हूं कहकर गया और लगा ली फांसी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब घर का इकलौता बेटा मामूली बात से आहत होकर हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया।

नए खरीदे कपड़ों पर रंग लगने से नाराज युवक पहले गुस्से में अपना मोबाइल तोड़ता रहा, दोस्तों से अपनी नाराजगी जाहिर की और फिर घर लौटकर फांसी लगा ली।

कोतवाली पुलिस के अनुसार मृतक नॉर्थ तोड़ा का गौरव (18) था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गौरव हाल ही में खरीदे गए नए कपड़ों को लेकर परेशान था।

कपड़े धोने के दौरान उसकी क्रीम रंग की पेंट पर दूसरे कपड़ों का रंग चढ़ गया था, जिससे वह बेहद नाराज हो गया। परिजन के मुताबिक उसकी मां ने कई बार पेंट धोकर दाग हटाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसी दौरान गौरव गुस्से में पेंट फाड़ने लगा। घर में इस बात को लेकर तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि उसने आवेश में आकर अपना आईफोन-12 भी तोड़ दिया।

दोस्तों से कहा- बहुत परेशान हूं...घर से निकलने के बाद गौरव ने अपने दोस्तों से मुलाकात की और पूरी घटना बताई। वह मोबाइल ठीक कराने नॉवेल्टी मार्केट भी गया था। लौटते समय भी गौरव ने दोस्तों से कहा कि वह नहाने जा रहा है।

इसके बाद वह घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी समय तक बाहर नहीं आने पर परिजन को चिंता हुई।

जब खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका था। परिजन और आसपास के लोगों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। गौरव एक निजी प्रतिष्ठान में सेल्समैन और परिवार का इकलौता बेटा था।

वह अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

about 7 hours ago
स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा
Top News

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

about 7 hours ago
अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया
Top News

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

about 7 hours ago
इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत
Top News

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

about 7 hours ago
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी
Top News

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

about 8 hours ago
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज
Top News

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया
Top News

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

about 8 hours ago
रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी
Top News

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं
Top News

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

about 9 hours ago
छेड़छाड़ की दो घटनाएं
Top News

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

about 9 hours ago
22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
Top News

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

about 9 hours ago
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Top News

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

about 10 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश
Top News

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

about 10 hours ago
गरबे संग उठी भक्ति की तरंग
Top News

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

about 10 hours ago
मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व
Top News

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!