बेकाबू नगर निगम के पानी टैंकर का कहर: कई बाइक और कारों को मारी टक्कर; लोगों में मची भगदड़
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बिग ब्रेकिंग इंदौर।
शहर के व्यस्त इलाके सियागंज पटेल ब्रिज पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर निगम का पानी का टैंकर अचानक बेकाबू हो गया। अनियंत्रित टैंकर ने सड़क पर चल रही कई कारों और बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा टैंकर के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर तेज रफ्तार में अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सामने आ रहे वाहनों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ने लगा। टैंकर को अपनी ओर आते देख लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग जान बचाने के लिए सड़क किनारे भागने लगे।
चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्थिति बिगड़ती देख चालक ने टैंकर को फुटपाथ की ओर मोड़ दिया, जिससे वाहन रुक गया और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि टैंकर आगे बढ़ता रहता तो कई और वाहन और लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।
कारें और बाइक क्षतिग्रस्त
हादसे में 3 से 4 कारें और 2 बाइक क्षतिग्रस्त हुई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टैंकर में सवार एक व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नाराजगी जताते हुए टैंकर में तोड़फोड़ कर दी। लोगों का आरोप था कि खराब स्थिति वाले वाहन को बिना जांच के सड़क पर उतार दिया गया, जिससे यह हादसा हुआ।
चालक मौके से फरार
घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!