खबर
Top News

बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर: ढाबे की दीवार तोड़कर किचन में घुसी; चालक की हालत गंभीर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अक्टूबर 2026, 12:58 pm
शेयर करें:
बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धार से इंदौर आ रही एक चार्टर्ड बस धार रोड पर पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। बस सड़क किनारे स्थित शेरे पंजाब ढाबे की दीवार तोड़ते हुए सीधे किचन में जा घुसी।

कुछ यात्री और बस चालक घायल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ढाबे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आईं।

गनीमत रही कि हादसे के समय ढाबा बंद था, हालांकि अंदर दो से तीन कर्मचारी सो रहे थे।

पेट्रोल पंप के पास बिगड़ा बस का संतुलन
चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। धार की ओर से आ रही बस धार रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा।

इसके बाद बस सड़क किनारे बने शेरे पंजाब ढाबे की दीवार तोड़कर किचन में जा घुसी। अचानक हुई इस टक्कर से इलाके में हड़कंप मच गया।

बस के ढाबे में घुसते ही मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

यात्रियों में मची चीख-पुकार, स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार कुछ अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं।

हादसे के बाद यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। घटना के चलते कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

बंद ढाबे के कारण टला बड़ा नुकसान
जिस शेरे पंजाब ढाबे में बस घुसी, वहां सामान्य दिनों में दिन और रात के समय लोगों की आवाजाही रहती है।

हादसे के वक्त ढाबा बंद था, लेकिन अंदर दो से तीन कर्मचारी सो रहे थे। टक्कर की तेज आवाज सुनकर कर्मचारी बाहर आए।

फिलहाल उनके घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। यदि हादसे के समय ढाबे में ग्राहक मौजूद होते, तो नुकसान और गंभीर हो सकता था।

बस के सीधे किचन में घुसने की घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चालक और कंडक्टर के बयान के बाद स्पष्ट होगी वजह
चंदन नगर पुलिस के अनुसार, फिलहाल बस चालक और कंडक्टर के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।

घटनास्थल की जांच और दोनों के बयान के बाद ही बस के अनियंत्रित होने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Top News

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

2 minutes ago
ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में
Top News

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

5 minutes ago
MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित
Top News

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

5 minutes ago
जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी
Top News

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

15 minutes ago
वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग
Top News

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

16 minutes ago
टीआई फोन नहीं उठाते
Top News

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

23 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

24 minutes ago
तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल
Top News

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं

27 minutes ago
सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित
Top News

सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित:बड़ा सवाल; आखिर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद क्यों जागा विभाग

27 minutes ago
वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया
Top News

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया:मेरे किले में सालभर जलती हैं चार अखंड ज्योत

about 1 hour ago
शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी
Top News

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

about 1 hour ago
मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण
Top News

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा
Top News

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

about 1 hour ago
MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल
Top News

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

about 1 hour ago
विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं
Top News

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

about 1 hour ago
बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार
Top News

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

about 2 hours ago
युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

about 2 hours ago
बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़
Top News

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

about 2 hours ago
रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब
Top News

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!