खबर
Top News

तेज रफ्तार कार का कहर: चाय की गुमटी में घुसी; दो बाइकों को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 11:25 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक चाय की गुमटी में जा घुसी। हादसे के बाद चालक ने कार निकालने की कोशिश में रिवर्स करते समय दो बाइक को भी टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कार लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

स्कीम नंबर-78 में हुआ हादसा
घटना स्कीम नंबर-78 स्थित टेलीपरफॉर्मेंस कार्यालय के बाहर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी चाय की गुमटी में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

रिवर्स लेते समय दो बाइक को भी मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गुमटी में घुसने के बाद चालक ने कार को निकालने के लिए रिवर्स लिया, लेकिन इस दौरान पास में खड़ी दो बाइक भी उसकी चपेट में आ गईं। कार सड़क किनारे मौजूद लोगों की ओर भी बढ़ी, जिससे वहां मौजूद लोगों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

CCTV फुटेज के आधार पर की जा रही जांच
मौके पर मौजूद कुछ लोगों का दावा है कि चालक नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है, जिसके आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

1 minute ago
सिम घूमती रही ठगी होती रही
Top News

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

9 minutes ago
1500 रुपए में MRI
Top News

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

13 minutes ago
MP में बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

16 minutes ago
एक और सट्टेबाज
Top News

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

20 minutes ago
फर्जी आईएएस पर ठगी का केस
Top News

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

26 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट

27 minutes ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला

44 minutes ago
‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना
Top News

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

about 1 hour ago
12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप
Top News

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

about 1 hour ago
एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 17 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 18 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 19 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 19 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 19 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 20 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 20 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 20 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!