खबर
Top News

हैरी बॉक्सर की धमकी 10 करोड़ दो: वरना गोली खाओ; एसआईटी गठित, फिर भी सरगना तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अप्रैल 2026, 3:10 pm
शेयर करें:
हैरी बॉक्सर की धमकी 10 करोड़ दो

लॉरेंस गैंग के टारगेट पर बिल्डर-कारोबारी, दो दिन में 15 करोड़ की रंगदारी की मांग

विदेशी नंबरों से कॉल, सोशल मीडिया से निकाली निजी जानकारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में अंडरवर्ल्ड और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ नजर आने लगा है। दो दिन पहले इंदौर के नामी बिल्डर को 5 करोड़ के लिए मिली धमकी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू ही की थी कि कल पेट्रोल पंप संचालक और उनके पार्टनर को 10 करोड़ के लिए धमकी मिली।

इससे प्रॉपर्टी कारोबारी और उद्योगपति दहशत में हैं। मात्र दो प्यादों को पकड़ने वाली पुलिस अब तक गैंग के बड़े चेहरों तक पहुंचने में नाकाम रही है। मामले में क्राईम ब्रांच ने बताए गए मोबाईल नंबर के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक दो महीनों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर हैरी बॉक्सर ने इंदौर सहित अन्य स्थानों के 7 लोगों को टारगेट कर फिरौती मांगी है। ताजा मामला पेट्रोल पंप संचालक चेतनसिंह पंवार और उनके पार्टनर कुंवरसिंह भूरिया का है, जिनसे वाट्सएप कॉल और वॉइस नोट के जरिये 10 करोड़ रुपए मांगे गए और न देने पर धमकी दी गई।

कहा गया कि पैसे नहीं दिए तो अंजाम जानलेवा होगा। इससे ठीक एक दिन पहले बिल्डर विवेक दम्मानी को फोन कर 5 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर उन्हें सुरक्षा तो दे दी, लेकिन धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

जांच में खुलासा हुआ कि कॉल विदेशी नंबरों से किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें ट्रेस करने में मुश्किल आ रही है। चौंकाने वाली बात यह कि बदमाश कारोबारियों की निजी जिंदगी- परिवार, लोकेशन और गतिविधियों तक की सटीक जानकारी दे रहे हैं।

इससे शक गहरा गया है कि या तो सोशल मीडिया से डेटा उठाया जा रहा है या फिर कोई अंदरूनी व्यक्ति गैंग को जानकारी पहुंचा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है, जिसकी कमान डीआईजी राहुल कुमार लोढ़ा को सौंपी गई।

टीम ने जांच शुरू कर दी, लेकिन अब तक केवल दो छोटे आरोपी मनीष जांगिड़ और राजपालसिंह चंद्रावत ही गिरफ्त में आए। नागदा के योगेश भाटी समेत कई संदिग्ध फरार हैं।

सोशल मीडिया से डिलीट कर रहे निजी जानकारी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार मिल रही धमकियों के बीच शहर के कारोबारी वर्ग में डर इस कदर बैठ गया है कि कई ने सोशल मीडिया से निजी जानकारी हटाना शुरू कर दिया है। हाई-प्रोफाइल पार्टियों, विदेश यात्राओं और परिवार से जुड़ी पोस्ट तक डिलीट की जा रही हैं।

धमकी में 10.30 बजे का क्या हैं पेंच
जानकारी के अनुसार चेतन सिंह पंवार ने पुलिस को जो लिखित शिकायत की है। उसमें उन्होंने बताया कि उन्हें धमकी का पहला फोन 14 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे आया था। इसके बाद दूसरा फोन भी 15 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे आया था।

धमकाने वाले का कहना था कि दस करोड़ रुपए चाहिए नहीं तो गोली मारेंगे और दोगुना पैसा लेंगे। उन्होंने धमकाने वाले के तीन नंबर +14044291590, +14046219084 और +17242364698 भी दिए।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 6 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 7 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 7 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 7 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 7 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 7 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 8 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 8 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 8 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 8 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 8 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 9 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 9 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 9 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 9 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 9 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!