पति की सांप से डसवाकर कराई हत्या: इसके संग रची खौफनाक साजिश; बीमा पर थी नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मेरठ।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। यहां एक स्कूल संचालक की मौत को पहले सांप के काटने से हुई सामान्य घटना माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। इस गंभीर मामले में आरोप है कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी और दो सपेरों के साथ मिलकर पति को जहरीले सांप से डंसवाकर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के अनुसार, हस्तिनापुर थाना क्षेत्र निवासी अतुल कुमार (32) की पत्नी दामिनी (30) का एक शादीशुदा स्कूल वैन चालक तुषार से प्रेम संबंध था। दोनों ने रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा बने अतुल को हटाने की साजिश रची।
पहले दूध में मिलाई नींद की गोलियां, फिर आधी रात छोड़ा जहरीला सांप
जांच में सामने आया कि वारदात वाली रात दामिनी ने पति को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। जब अतुल गहरी नींद में सो गया तो रात करीब दो बजे तुषार और दो सपेरों को घर बुलाया गया।
आरोपियों ने अतुल के बिस्तर पर जहरीला सांप छोड़ दिया, जिसने उसे डंस लिया। इसके बाद तुषार और सपेरे वहां से चले गए, जबकि दामिनी अपने बेटे के साथ दूसरे कमरे में जाकर सो गई।
सुबह मचाया शोर, बताया- सांप ने काट लिया
सुबह करीब छह बजे दामिनी कमरे में पहुंची और शोर मचाते हुए परिजनों को बताया कि अतुल को सांप ने काट लिया है। कमरे में सांप मौजूद था और अतुल के पैर पर डंसने के निशान भी मिले। शुरुआत में परिजनों को लगा कि यह प्राकृतिक हादसा है।
एक बयान ने खोल दी साजिश की परतें
पूछताछ के दौरान दामिनी ने बताया कि गर्मी लगने के कारण वह रात में बेटे के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। उसके इस बयान से परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दामिनी को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें तुषार से लगातार संपर्क सामने आया। तुषार की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हो गया।
20 लाख के बीमा की रकम के लिए रची हत्या
पुलिस के मुताबिक, अतुल ने करीब 20 लाख रुपए का बीमा कराया था। आरोपियों की योजना हत्या के बाद बीमा की रकम हासिल कर नई जिंदगी शुरू करने की थी।
इसके लिए दो सपेरों को कथित तौर पर 5 लाख रुपए में तैयार किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी तुषार और दोनों सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!