शादी से पहले दूल्हा पहुंचा कलेक्टर ऑफिस: दबंग रास्ता नहीं बनाने दे रहा; मेहमान कैसे आएंगे, जनसुनवाई में आया अनोखा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया, जब अपनी शादी से ठीक पहले एक दूल्हा मदद की गुहार लेकर पहुंच गया। दूल्हे ने अधिकारियों को बताया कि गांव का एक दबंग व्यक्ति उसके घर के सामने नाली पर रास्ता नहीं बनने दे रहा, जिससे परिवार को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
घर तक पहुंचने का रास्ता नहीं
पीड़ित ने बताया कि 25 तारीख को उसकी शादी तय है, लेकिन घर तक पहुंचने का रास्ता न होने के कारण शादी की तैयारियों में दिक्कत आ रही है। उसने चिंता जताई कि बारात और मेहमानों को घर तक पहुंचने में परेशानी होगी। दूल्हे ने कलेक्टर से अपील की कि जल्द से जल्द रास्ते का समाधान कराया जाए, ताकि शादी में कोई बाधा न आए।
नाली पर रास्ता नहीं बनने दिया जा रहा
दूल्हे के मुताबिक, “घर के सामने नाली पर रास्ता नहीं बनने दिया जा रहा है। परिवार को रोजाना दिक्कत होती है, अब शादी है तो मेहमानों के आने की भी चिंता है। प्रशासन से निवेदन है कि रास्ता दिलवाया जाए।”
सड़क और गड्ढों की शिकायत भी पहुंची
जनसुनवाई में सड़क से जुड़ी समस्याएं भी उठाई गईं। इंदौर के अपर तहसीलदार कमलेश कुशवाह ने बताया कि खोडल तहसील रोड पर गड्ढों की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि सरपंच द्वारा समय पर काम नहीं किए जाने के कारण पंचायत में शिकायत दर्ज कराई गई है।
अपर तहसीलदार के अनुसार, “खोडल तहसील रोड की स्थिति खराब है और गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। आवेदन प्राप्त कर लिया गया है और संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।”
संबंधित समाचार

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति

चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति

शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी:37 श्रद्धालुओं से वसूले रुपए; 300 की टिकट 700 में बेची, UPI से आरोपी की तलाश जारी

पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज:कोर्ट ने कहा- फर्जी पत्र कांड में असली दस्तावेज तक पहुंचने के लिए गिरफ्तारी जरूरी

फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा:4 पर FIR दर्ज; जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

हनी ट्रैप केस का अगला अध्याय:रिट्राइव डेटा से होगा खुलासा

डेढ़ करोड़ रुपए का मामला:बैंक में हो गया हिसाब-किताब

रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा:फिर चार गाड़ियों का सुराग बिखर गया

बायपास पर चेकिंग के दौरान एमडी तस्कर पकड़ाया:12.72 ग्राम ड्रग्स जब्त सप्लायर की तलाश

नाना पटवारी गैंग का आईडी सप्लायर खानचंदानी गिरफ्तार:सट्टा सिंडिकेट में अब तक 14वीं गिरफ्तारी; मास्टर-यूजर आईडी बांटकर नए ग्राहकों को जोड़ता था

सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण पर निगम की कार्रवाई:17 दुकानें और 7 मकानों के हिस्से तोड़े

हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली:गेट खुलवाकर कर रहा था भागने की कोशिश; गंभीर हालत में AIIMS में किया रेफर

एमआर-9 पर सड़क पर छोड़ी जाली, टकराए वाहन:नगर निगम की लापरवाही; विजय नगर-पलासिया रूट पर बड़ा हादसा टला

आर्थिक सुनामी फुर्र:जीडीपी की रफ्तार गद्गद् सरकार

मेट्रो सफर का इंतजार जल्द होगा खत्म:इन रूट पर कमर्शियल रन की तैयारी तेज; दो बार टल चुकी शुरुआत

रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:अब चालान नहीं; सीधे होगी FIR, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द:जांच में मिली 19 गंभीर खामियां; इमरजेंसी से ICU और फायर सेफ्टी तक नियमों का उल्लंघन

राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO:इनका नाम लगभग तय; आज ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!