इस वेयरहाउस से करोड़ों का अनाज गायब: किसानों का हक डकार गए घोटालेबाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जिले के मझौली स्थित मां अन्नपूर्णा वेयरहाउस में करोड़ों रुपए के गेहूं घोटाले का खुलासा हुआ है। प्रशासनिक जांच में 5167.70 क्विंटल गेहूं गायब पाया गया, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 37 लाख 67 हजार रुपए आंकी गई है। मामले में खरीदी केंद्र प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य कर्मचारियों सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
औचक निरीक्षण में खुली पोल
कुछ दिन पहले प्रशासनिक टीम ने वेयरहाउस का अचानक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर सामने आया। स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए 92,250 बारदानों के मुकाबले खरीदी केंद्र में केवल 48,347 क्विंटल गेहूं के हिसाब से उपयोग दर्ज मिला, जबकि पोर्टल पर 96,694 बारदानों की एंट्री अपलोड की गई थी।
फर्जी एंट्री और नियमों की अनदेखी
जांच में सामने आया कि एसडीएम द्वारा किसानों की तौल पर्चियों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन खरीदी केंद्र ने इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया। अधिकारियों को आशंका है कि फर्जी एंट्री कर सरकारी गेहूं का गबन करने के लिए नियमों को दरकिनार किया गया।
महिला कर्मचारियों की जगह निजी लोगों से कराया काम
शासन के निर्देशों के अनुसार खरीदी केंद्र में महिला कर्मचारियों की नियुक्ति होनी थी, लेकिन इसके बजाय अमन पांडे और आकाश पांडे को नियम विरुद्ध तरीके से तुलाई, सिलाई और तौल का कार्य सौंप दिया गया। बाद में कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा पोर्टल पर डेटा अपलोड किया जाता था।
किसानों से अवैध वसूली का भी आरोप
प्रशासनिक जांच में किसानों से अवैध वसूली की शिकायतें भी सही पाई गई हैं। इसके बाद जिला प्रशासन की शिकायत पर मझौली थाने में मामला दर्ज कराया गया।
इन 10 लोगों पर दर्ज हुई FIR
आरोपियों में खरीदी केंद्र प्रभारी रीना लोधी, शुभम बर्मन, मयूरी लोधी, प्रमोद कुमार मिश्रा, प्रकाश पांडे, आनंद भारसाकले, अमन पांडे, आकाश पांडे, अनिल पटेल और रिंकू साहू शामिल हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
एएसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में करीब 1.37 करोड़ रुपए मूल्य का गेहूं कम पाया गया है। पुलिस पूरे फर्जीवाड़े की गहन जांच कर रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!