महावीर जयंती अवकाश पर सरकार ने दूर किया भ्रम: जिलों को तारीख बदलने की छूट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में महावीर जयंती के अवकाश को लेकर चल रहे असमंजस को खत्म करते हुए राज्य सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 29 मार्च 2026 को जारी अधिसूचना में अवकाश की तारीख को लेकर स्थिति साफ की गई है।
पहले 31 मार्च घोषित था अवकाश
सरकार की ओर से पूर्व में महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से अलग-अलग तारीखों पर उत्सव मनाने की जानकारी सामने आने के बाद भ्रम की स्थिति बन गई थी।
कलेक्टरों को दी गई लचीलापन की छूट
स्थिति को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने का अधिकार दिया है। अब कलेक्टर चाहें तो 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च 2026 को भी महावीर जयंती का अवकाश घोषित कर सकते हैं। यह निर्णय उन जिलों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां धार्मिक मान्यताओं या स्थानीय परंपराओं के अनुसार पर्व की तिथि अलग मानी जा रही है।
जहां 31 मार्च को पर्व, वहां यथावत रहेगा अवकाश
सरकार ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में महावीर जयंती 31 मार्च को ही मनाई जा रही है, वहां पहले से घोषित अवकाश यथावत लागू रहेगा। इसके लिए किसी अतिरिक्त आदेश की आवश्यकता नहीं होगी।
भोपाल में 30 मार्च को रहेगा अवकाश
राजधानी भोपाल में महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च 2026 को घोषित किया गया है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
स्थानीय परंपराओं के अनुसार फैसला
सरकार का यह कदम स्थानीय धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि किसी भी वर्ग की भावनाएं प्रभावित न हों और प्रशासनिक स्तर पर भी स्पष्टता बनी रहे।
लोगों से अपील: अधिकृत सूचना पर ही करें भरोसा
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवकाश को लेकर किसी भी भ्रम या अफवाह से बचें और केवल अधिकृत आदेशों पर ही भरोसा करें। इस निर्णय से अब राज्यभर में महावीर जयंती के अवकाश को लेकर बनी असमंजस की स्थिति काफी हद तक समाप्त हो गई है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!