सरकार- सीजेपी वार्ता बेनतीजा: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फिर होगी चर्चा; मुआवजा और केस वापसी पर बनी सहमति का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर जारी आंदोलन के बीच शुक्रवार को केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधियों के बीच दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में करीब दो घंटे तक अहम बैठक हुई। बैठक में सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, जबकि सीजेपी की ओर से सौरभ दास और आशुतोष रांका शामिल हुए।
बैठक के बाद सीजेपी के प्रवक्ताओं ने दावा किया कि सरकार ने आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थियों के परिजनों को मुआवजा देने और आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने पर सकारात्मक रुख दिखाया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
सरकार ने मांगा एक दिन का समय
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि बैठक के दौरान सीजेपी ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें और परीक्षा प्रणाली में सुधार से जुड़े पांच सुझाव रखे। इन प्रस्तावों पर विचार करने के लिए सरकार ने शनिवार तक का समय मांगा है। दोनों पक्षों के बीच अगली बैठक शनिवार दोपहर 3:30 बजे होगी, जिसमें लंबित मुद्दों पर चर्चा आगे बढ़ाई जाएगी।
फिर तेज हो सकता है आंदोलन
सीजेपी ने कहा कि यदि अगले दो-तीन दिनों में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो संगठन 20 जुलाई जैसे बड़े मार्च और आंदोलन की रणनीति अपना सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पेपर लीक मामलों के सामने आने के बाद अब तक किए गए सुधारों और जांच की प्रगति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए डीएमआरसी ने अगले आदेश तक नई दिल्ली समेत 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
बॉम्बे हाईकोर्ट का निर्देश
उधर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पेपर लीक मामलों के त्वरित निपटारे के लिए नागपुर और औरंगाबाद में दो फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित समाचार

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!