नाबालिग लड़की पर गुंडी गैंग का कहर: बेलगाम जुबान पर बेरहम सजा; खौफ में पीड़िता चुप, मारपीट का वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
बहला-फुसलाकर फ्लैट पर ले गए, बाल खींचकर पछीटा, डंडे से पीटा
रविश राजेंद्र सिंह 79870-55743 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी क्षेत्र में एक नाबालिग पर गुंडा गैंग की बर्बरता का मामला सामने आया है। गुंडी गैंग के कुछ युवक-युवतियों ने मामूली कहासुनी का बदला लेने के लिए एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर फ्लैट में बुलाया व उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक-युवतियां लड़की को थप्पड़, घूंसे और डंडे से पीट रहे हैं। पीड़िता रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन मारपीट करने वाले हमला करते रहे।
पीड़िता का रुस्तम का बगीचा पुलिस चौकी के सामने नाले किनारे रहने वाले टक्कू और उसकी साथी लड़कियों से कहासुनी हुई थी। इसका बदला लेने के लिए हमलावरों ने साजिश रची। उन्होंने मिष्टी नाम की एक लड़की के जरिए नाबालिग को एमआईजी क्षेत्र स्थित फ्लैट पर बुलाया।
जैसे ही पीड़िता फ्लैट पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद टक्कू और उसकी साथी लड़कियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसे मुर्गा बनाकर थप्पड़, लात-घूंसे और प्लास्टिक के डंडे से बेरहमी से पीटा। वीडियो में पीड़िता को बार-बार ‘अब नहीं बोलूंगी’ कहते हुए गिड़गिड़ाते देखा जा सकता है, लेकिन हमलावर उसे बेरहमी से पीटते रहे।
घटना के दौरान एक युवक पूरा वीडियो बनाता रहा, जबकि दो अन्य लड़कियां खड़ी होकर इस बर्बरता को देखती रहीं। आरोपियों ने पहले वीडियो खुद सोशल मीडिया पर अपलोड किया, कुछ समय बाद हटा दिया। बताया जा रहा है कि हमलवार युवक (सफेद शर्ट में) और उसकी साथी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं। मारपीट के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना उनकी आदत बन चुकी है। कुछ मामलों में इनपे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है।
डर के कारण सामने नहीं आई पीड़िता- सूत्रों के अनुसार, पीड़िता बेहद डरी हुई है और उसने अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बताया जा रहा है कि उसके माता-पिता नहीं हैं और वह अपने रिश्तेदारों के साथ रहती है। इसी कारण वह आरोपियों के खिलाफ खुलकर सामने नहीं आ पा रही है।
पुलिस पर टिकी नजरें?
वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है या नहीं, नाबालिगों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति और सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ होने की होड़ समाज के लिए खतरनाक संकेत दे रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी सख्ती से कार्रवाई करती है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!