खुशखबरी, इस राज्य में पहुंच गया मानसून: इन राज्यों में आंधी के साथ हो सकती है बारिश; गर्मी से भी जूझ रहे कई प्रदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/नई दिल्ली।
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से तीन दिन देरी से पहुंचा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मानसून के प्रभाव से केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली समेत 24 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
अगले दो से तीन दिनों में ऐसा होगा
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है। सामान्यतः मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस वर्ष यह 4 जून को पहुंचा है।
10 साल में 7वीं बार देरी से पहुंचा मानसून
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 वर्षों में यह सातवीं बार है जब मानसून निर्धारित तिथि के बाद केरल पहुंचा है। हालांकि भारत में मानसून के आगमन की तारीख हर साल अलग-अलग रही है। वर्ष 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को केरल पहुंचा था, जबकि 1972 में सबसे देर से 18 जून को दस्तक दी थी।
24 राज्यों में मौसम का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, दिल्ली समेत 24 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में भी यलो अलर्ट
दिल्ली में भी अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। केरल के अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 11 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।
कई राज्यों में अब भी जारी है गर्मी का असर
मानसून की एंट्री के बावजूद गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। हालांकि अगले कुछ दिनों में बारिश और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
अगले दो दिनों का मौसम
5 जून- राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में तेज बारिश की संभावना। मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका।
6 जून- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में बारिश और आंधी की संभावना। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने का अनुमान है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!