लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: 35वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट; इस दिन खाते में आएंगे 1500 रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए रविवार का दिन खुशियों भरा होने वाला है। बता दें कि, लाड़ली बहना योजना के तहत 35वीं किस्त जारी होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम से एक क्लिक के जरिए यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।
रविवार को खातों में आएंगे 1500
इस बार भी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। अब तक योजना की 34 किस्तें सफलतापूर्वक ट्रांसफर की जा चुकी हैं और यह 35वीं किस्त होगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सकें।
सीहोर जिले को मिलेगा विशेष लाभ
कार्यक्रम के दौरान सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। योजना का जिले की 2.40 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा। करीब 35.39 करोड़ की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
विकास कार्यों की भी सौगात
मुख्यमंत्री इस मौके पर सिर्फ योजना की राशि ही नहीं, बल्कि विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। 184.92 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास को मिलेगा बढ़ावा।
महिला सशक्तीकरण की बड़ी पहल
लाड़ली बहना योजना प्रदेश सरकार की सबसे प्रमुख योजनाओं में से एक बन चुकी है। हर महीने मिलने वाली यह राशि महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा साबित हो रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इस योजना से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार देखा जा रहा है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!