खबर
Top News

प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया: सरप्राइज के बहाने बुलाया; कुर्सी से बांधकर लगा दी आग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अप्रैल 2026, 6:55 pm
शेयर करें:
प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया

खुलासा फर्स्ट, बेंगलुरु।
राजधानी के ब्यादरहल्ली इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने 27 वर्षीय युवती प्रेमा को उसके बॉयफ्रेंड किरण की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों शहर के राजाजीनगर स्थित एक मोबाइल स्टोर में साथ काम करते थे और पिछले दो वर्षों से रिलेशनशिप में थे।

सरप्राइज के बहाने बुलाया
पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल को प्रेमा ने किरण को अपने घर बुलाया, जहां उस समय परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उसने सरप्राइज देने के नाम पर किरण की आंखों पर पट्टी बांधी, उसे कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

दर्दनाक मौत हो गई
बताया जा रहा है कि युवक खुद को छुड़ा नहीं सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान आरोपी युवती ने घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया।

पड़ोसियों की सूचना पर खुला मामला
घटना के दौरान घर से उठते धुएं और चीखों को सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या माना, लेकिन मौके से मिले साक्ष्यों और जांच में सामने आई विसंगतियों के बाद मामला हत्या में बदल गया।

पहले गुमराह करती रही आरोपी
प्रेमा ने शुरुआती पूछताछ में दावा किया था कि किरण ने खुद आग लगाई थी और वह उस समय बाथरूम में थी। हालांकि जांच में पता चला कि युवक अपने साथ कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं लाया था और सामग्री पहले से खरीदी गई थी, जिससे हत्या की साजिश का संदेह गहरा गया।

शादी से इनकार बना वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह किरण के व्यवहार से नाराज थी। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था और किरण ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसमें घटना का वीडियो मौजूद है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और पीड़ित परिवार की औपचारिक शिकायत का इंतजार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 8 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 8 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 9 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 9 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 10 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 10 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 10 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 10 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 11 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 11 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 11 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 11 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 11 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 12 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 12 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 12 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!