अपहरण कर युवती से गैंगरेप: मेडिकल के लिए 7 घंटे करना पड़ा इंतजार; 3 आरोपियों पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
सुरपुरा थाना क्षेत्र में एक 29 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने युवती का रास्ता रोककर उसे जबरन कार में बैठाया और बीहड़ के सुनसान इलाके में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम युवती मंदिर जाने वाले मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान नावली गांव निवासी सुमित यादव अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने युवती को जबरन सफेद रंग की कार में बैठाया और बीहड़ क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद रात करीब 11 बजे आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दी और सुरपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मेडिकल में देरी पर उठे सवाल
पीड़िता का आरोप है कि जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए उसे करीब सात घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उसका कहना है कि कलेक्टर से संपर्क किए जाने के बाद ही मेडिकल जांच हो सकी। इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
थाना प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल
मामले में सुरपुरा थाना प्रभारी अरविंद्र सिकरवार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि पीड़िता को अस्पताल भेजने के बाद मेडिकल में हो रही देरी को लेकर आवश्यक पहल नहीं की गई और वरिष्ठ अधिकारियों को भी समय पर अवगत नहीं कराया गया।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!