'पहले खुद टेस्ट कराइए': कारोबारी ने लगाया शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप; टीआई को दी लिखित शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक कारोबारी और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। गुजरात के एक कारोबारी ने चेकिंग कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) पर शराब के नशे में ड्यूटी करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
एबी रोड पर देर रात हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड पर पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान गुजरात निवासी कारोबारी महावीर सिंह की कार को जांच के लिए रोका गया। महावीर सिंह ने लिखित शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन और ओंकारेश्वर दर्शन के बाद इंदौर में रुके थे। रात में बच्चों की इच्छा पर वे परिवार के साथ कार से सी-21 मॉल क्षेत्र पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली।
वाहन जब्त करने की कार्रवाई पर बढ़ा विवाद
कारोबारी के अनुसार कार उनका ड्राइवर चला रहा था और उसने शराब का सेवन नहीं किया था। पुलिस ने नियमित जांच के तहत वाहन की जांच की और बाद में महावीर सिंह से भी ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराने को कहा। महावीर सिंह का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शराब की गंध आने की बात कहते हुए वाहन जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध किया, जिसके बाद मौके पर बहस और विवाद की स्थिति बन गई।
एसआई पर लगाए गंभीर आरोप
शिकायत में महावीर सिंह ने आरोप लगाया कि चेकिंग कर रहे एसआई शैलेन्द्र अग्रवाल स्वयं नशे की हालत में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने एसआई से भी ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराने की मांग की, लेकिन कथित रूप से ऐसा नहीं किया गया। कारोबारी का दावा है कि पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो उनके मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हैं, जिन्हें उन्होंने साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराने की बात कही है।
चालान बनाकर वाहन थाने भिजवाया
विवाद के बाद पुलिस ने वाहन का चालान बनाकर कार को थाने भिजवा दिया। कारोबारी का कहना है कि उन्हें अपने परिवार और बच्चों के साथ टैक्सी से होटल लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। उपलब्ध वीडियो, दस्तावेज और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और कारोबारी दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!