खबर
Top News

महिला को किए इशारे: बीच सड़क चप्पल से हो गई धुनाई; टि्वंकल डागरे हत्याकांड के आरोपी जगदीश करोतिया का साला है युवक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अप्रैल 2026, 3:51 pm
शेयर करें:
महिला को किए इशारे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक महिला को अश्लील इशारे करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पहले तो महिला उसे नजरअंदाज करती रही, लेकिन जब अति हो गई तो उसने उसे बीच सड़क पर न केवल थप्पड़ जड़े, बल्कि चप्पल से भी उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान युवक हाथ-पैर जोड़कर महिला से माफी मांगता रहा, लेकिन उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। घटना कल दोपहर की है।

जानकारी के अनुसार ट्विंकल डागरे हत्याकांड के आरोपी भाजपा नेता जगदीश करोतिया का साला वीरू करोतिया कल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के फूटी कोठी तरफ बाइक से गुजर रहा था। इस दौरान उसकी नजर एक महिला पर पड़ी।

उसने महिला को अश्लील इशारे किए, जिसे उसने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन दूसरी मर्तबा भी उसने इशारे किए तो महिला के सब्र का बांध टूट गया और उसने बीच सड़क उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कि खुलासा फर्स्ट के हाथ लगा है।

ऐसा था ट्विंकल डागरे हत्याकांड
उल्लेखनीय है कि 16 अक्टूबर 2016 को मरीमाता चौराहे के पास रहने वाली ट्विंकल डागरे गायब हो गई थी। 12 जनवरी 2019 को जमीन में दफनाया उसका शव मिला था। पुलिस ने भाजपा नेता जगदीश उर्फ कल्लू करोतिया (65), उनके बेटे अजय, विजय, विनय और नीलेश कश्यप को गिरफ्तार किया था।

ट्विंकल डागरे, जगदीश करोतिया के परिवार में पत्नी बनकर रहना चाहती थी, जो पारिवारिक विवाद का कारण बना। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को नगर निगम की कचरा गाड़ी में ले जाकर लकड़ियों से जला दिया था।

हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने ब्रेन मैपिंग टेस्ट के जरिए करते हुए इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया। निगम ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई भी की थी।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 7 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 7 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 8 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 8 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 8 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 8 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 8 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 8 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 8 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 9 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 9 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 9 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 9 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 9 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 9 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 9 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!