खबर
Top News

लिंग परीक्षण रैकेट का खुलासा: झोपड़ी में लगा रखी थी सोनोग्राफी मशीन; राहगीर की सूझबूझ से पकड़ाए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अप्रैल 2026, 1:30 pm
शेयर करें:
लिंग परीक्षण रैकेट का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हंडवासी गांव के पास एक झोपड़ी में यह गोरखधंधा संचालित किया जा रहा था, जिसका खुलासा एक जागरूक युवक की सतर्कता से हुआ।

मौके से आरोपी फरार
हालांकि, मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार, सांटा निवासी विकास शर्मा हंडवासी और नहर के बीच स्थित मार्ग से गुजर रहा था।

चुपचाप की वीडियो रिकॉर्डिंग
इसी दौरान उसने एक झोपड़ी से संदिग्ध हालात में बाहर निकलती महिलाओं को देखा। शक होने पर वह मौके पर पहुंचा और चुपचाप वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। अंदर का नजारा चौंकाने वाला था।

अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण किया जा रहा था
आरोप है कि संजय पचौरी नामक व्यक्ति महिलाओं का अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण कर रहा था, जबकि उसका साथी छोटू उर्फ विक्रम अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा था।

छप्पर तोड़कर आरोपी मौके से फरार
स्थिति को भांपते हुए विकास ने झोपड़ी की कुंडी बाहर से बंद कर दी और अपने एक साथी को फोन कर मदद बुला ली। इसी बीच आरोपी संजय और विक्रम झोपड़ी का छप्पर तोड़कर मौके से फरार हो गए।

ड्राइवर को पकड़ लिया
वहीं, ड्राइवर राकेश प्रजापति महिलाओं को वैन में बैठाकर तेज़ी से मुरैना की ओर भाग निकला। विकास और उसके साथी ने पीछा करते हुए मुंगावली पेट्रोल पंप के पास वैन को रोक लिया। वहां से महिलाओं को सुरक्षित उतारकर ड्राइवर को पकड़ लिया गया और उसे थाने ले जाया गया।

मामले की सूचना मिलते ही (पीसीपीएनडीटी पूर्व-गर्भाधान और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक) कमेटी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पहले भी दो बार पकड़ा जा चुका है मुख्य आरोपी
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी संजय पचौरी पहले भी दो बार भ्रूण लिंग परीक्षण के मामलों में पकड़ा जा चुका है। वह सीएम राइज स्कूल बिलगांव में चपरासी के पद पर कार्यरत था और वर्ष 2024 में उसे निलंबित कर दिया गया था। इसके बावजूद वह इस अवैध गतिविधि में सक्रिय रहा।

लगातार तीसरी बार इस तरह के मामले में नाम सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 16 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 16 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 16 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 16 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 17 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 17 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 17 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 17 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 17 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 17 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 17 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 18 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 18 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 18 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 18 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 18 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 18 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 18 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!