गैस पाइपलाइन विस्फोट मामला: निगम की जांच में आखिर कौन है इसका जिम्मेदार; कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड-31 स्थित सुमन नगर में 23 जून को अवंतिका गैस पाइपलाइन के ऊपर बोरिंग के दौरान हुए विस्फोट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। नगर निगम की आंतरिक जांच रिपोर्ट में भाजपा पार्षद बालमुकुंद सोनी को घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया गया है। दूसरी ओर, मामले में अब तक पार्षद के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए एसीपी विजयनगर को तलब किया है।
गौरतलब है कि 23 जून को सुमन नगर में रिचार्जिंग शाफ्ट के लिए कराई जा रही बोरिंग के दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद हुए विस्फोट में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।
निगम जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा गठित जांच समिति, जिसमें अपर आयुक्त आकाश पाठक, कार्यपालन यंत्री असित खरे और पी.एस. कुशवाह शामिल थे, ने अपनी रिपोर्ट में कई अहम तथ्य सामने रखे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बनाए जा रहे रिचार्जिंग शाफ्ट के लिए जिस स्थान पर बोरिंग कराई गई, वह नगर निगम की स्वीकृत सूची में शामिल ही नहीं था। इसके अलावा इस कार्य के लिए निगम से कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी। घटना के समय मौके पर नगर निगम का कोई अधिकारी या इंजीनियर मौजूद नहीं था। जांच में यह भी पाया गया कि मौके पर केवल ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी और भाजपा पार्षद बालमुकुंद सोनी मौजूद थे।
पार्षद के कहने पर बुलाई गई थी बोरिंग मशीन
जांच समिति ने निगम अधिकारियों, ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों और बोरिंग मशीन संचालक के बयान दर्ज किए। बयानों के अनुसार, एसआरसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि ने बोरिंग मशीन एजेंट को पार्षद बालमुकुंद सोनी का संपर्क नंबर देकर उनके निर्देशानुसार बोरिंग करने के लिए कहा था।
रिपोर्ट में उल्लेख है कि पार्षद ने स्वयं सुमन नगर में स्थान चिन्हित कर बोरिंग कराने के निर्देश दिए। बिना किसी तकनीकी परीक्षण या भूमिगत यूटिलिटी की जानकारी लिए बोरिंग शुरू कर दी गई, जिससे नीचे गुजर रही अवंतिका गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और विस्फोट हो गया।
जांच के दौरान कर्मचारियों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी पार्षद ने अपने निवास के पास रिचार्जिंग शाफ्ट बनवाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे तकनीकी रूप से अनुपयुक्त बताते हुए अधिकारियों ने अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर बोरिंग कराना शुरू कर दिया।
हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर जताई नाराजगी
घटना के बाद अधिवक्ता रितेश इनानी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। याचिका में घायलों के उपचार के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसी एक युवती को बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद एयरलिफ्ट किया गया है।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पुलिस से जांच की प्रगति पर जवाब मांगा था और दस दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, विजयनगर पुलिस ने अदालत को बताया कि पार्षद बयान दर्ज कराने के लिए उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इस पर अदालत ने नाराजगी जताई। साथ ही, जब्त की गई बोरिंग मशीन छोड़े जाने पर भी सवाल उठाए। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को निर्धारित की गई है, जिसमें एसीपी विजयनगर से विस्तृत जवाब मांगा गया है।
फिलहाल बोरिंग मशीन संचालक पर ही दर्ज हुआ केस
मामले में पुलिस ने फिलहाल बोरिंग मशीन संचालक और उसके कर्मचारी के खिलाफ सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बोरिंग मशीन जब्त भी की थी, लेकिन बाद में जिला न्यायालय के आदेश पर मशीन छोड़ दी गई।
अब हाईकोर्ट ने पूरी केस डायरी तलब कर ली है और जांच अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से जवाब मांगा है। ऐसे में आने वाली सुनवाई में यह स्पष्ट हो सकता है कि नगर निगम की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!