गैस माफिया सक्रिय: 941 का सिलेंडर 3000 में बेच रहा था शाहरुख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य-पूर्व में ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। गैस की किल्लत की आशंका के बीच इंदौर में कालाबाजारी का खेल शुरू हो गया है। शहर में आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदन नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 8 गैस सिलेंडर और ऑटो रिक्शा जब्त किया है।
थाना प्रभारी तिलक कारोले के अनुसार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी शाहरुख खान (33) निवासी केशव नगर को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी ऑटो रिक्शा (क्रमांक एमपी 09 आरबी 1924) में 8 भारत गैस सिलेंडर लेकर ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेचने जा रहा था। पुलिस ने मौके से सिलेंडर और ऑटो जब्त कर लिया।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी 941 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर 2500 से 3000 रुपये तक में बेच रहा था। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि गैस की बढ़ती मांग और संभावित कमी का फायदा उठाकर वह अवैध रूप से मोटा मुनाफा कमा रहा था।
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी भारत गैस एजेंसी, धार रोड जिला अस्पताल क्षेत्र में कार्यरत है, जिससे उसे सिलेंडरों की उपलब्धता और सप्लाई की जानकारी आसानी से मिल रही थी। इसी का फायदा उठाकर वह ब्लैक मार्केटिंग में जुटा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।
पुलिस का सख्त संदेश:
वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ किया है कि शहर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे तय कीमत से अधिक पर सिलेंडर खरीदने से बचें और ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। हालांकि सादे कपड़ों में पुलिस जवान भी जानकारी जुटा रहे हैं। माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!