गैस लाइन ब्लास्ट मामला: हाई कोर्ट में हुई सुनवाई; क्षेत्रीय पार्षद बनाए गए आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर स्थित अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में मंगलवार को हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में अहम सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता एडवोकेट रितेश ईनाणी ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान ब्लास्ट मामले में क्षेत्रीय पार्षद बालमुकुंद सोनी को भी आरोपी बनाया गया है। नगर निगम की रिपोर्ट में भी उल्लेख किया गया था कि घटनास्थल पर बोरिंग का कार्य पार्षद की ओर से कराया जा रहा था।
एसीपी खुद हुए उपस्थित
पिछली सुनवाई में अदालत ने जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत केस डायरी का अवलोकन करने के बाद जांच की दिशा और गंभीरता पर असंतोष जताया था। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि यदि जांच इसी तरह चलती रही तो मामले को किसी अन्य जांच एजेंसी को सौंपने पर भी विचार किया जा सकता है। इसी कारण संबंधित एसीपी पराग सैनी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए थे।
साक्ष्यों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की गई
सुनवाई के दौरान अदालत के संज्ञान में यह भी आया कि हादसे से संबंधित बोरिंग मशीन और वाहन को जिला न्यायालय ने वाहन मालिक की सुपुर्दगी में देने के आदेश पारित किए हैं। इस पर हाई कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि जांच पूरी होने से पहले इस संबंध में क्या कार्रवाई की गई और साक्ष्यों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की गई।
रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
कोर्ट ने यह भी कहा कि जांच के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर अब तक पर्याप्त स्पष्टता नहीं है और जांच की गति भी संतोषजनक नहीं दिखाई दे रही है। अदालत ने जांच एजेंसी से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा भी उठा
सुनवाई के दौरान हादसे में झुलसे पीड़ितों को अंतरिम मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा भी उठा। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को राहत राशि देने की क्या नीति है। अदालत ने निर्देश दिए कि अगली सुनवाई तक सरकार अपनी स्पष्ट नीति और रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश करे।
गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई थी
गौरतलब है कि 23 जून को इंदौर के सुमन नगर जैन मंदिर के पास गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई थी। हादसे में कई लोग झुलस गए थे, जिनमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरी राजकुमारी झाला भी शामिल थीं। मामले की जांच जारी है और अगली सुनवाई में कोर्ट जांच की प्रगति तथा सरकार के जवाब पर विचार करेगा।
संबंधित समाचार

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!