स्थिति सामान्य होने पर भी मनमानी कर रही गैस एजेंसियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गैस सिलेंडरों की स्थिति सामान्य हो गई है और पूर्व की तरह 3 से 4 दिन में डिलेवरी हो रही है, लेकिन अभी भी कई गैस एजेंसियां मनमानी करते हुए ग्राहकों को सिलेंडर देने में गड़बड़ी कर रही हैं। ताजा मामला दवा बाजार स्थित गैस ओ इंडियन एजेंसी का है जहां ग्राहक को सिलेंडर नहीं दिया जा रहा।
पीडि़त अंबिकापुरी निवासी शुभम नामदेव ने बताया कि उन्होंने 13 फरवरी को सिलेंडर बुक किया था तब कहा गाय था कि 24 फरवरी तक डिलेवर हो जाएगा लेकिन नहीं किया गया। तब तो युद्ध शुरू भी नहीं हुआ था।
बाद में मार्च माह में कई बार एजेंसी पर और संचालक किशन अग्रवाल को फोन कर सिलेंडर देने का आग्रह करता रहा लेकिन वे केवल भरोसा ही देते रहे। डिलेवरी बाय सचिन से भी बात की जो झांसे देता रहा, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया। गत 23 मार्च को उसने शुभम से कहा कि वो दोबारा नंबर लगाए। इस बीच, उन्हें सिलेंडर ब्लैक में खरीदकर काम चलाना पड़ा।
दोबारा नंबर लगाने के बाद आज तक सिलेंडर नहीं आया। एजेंसी व संचालक किशन अग्रवाल को फोन किए, वाट्सअप पर मैसेज भेजा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मामले में चर्चा के लिए संचालक किशन अग्रवाल को 9425315851 पर वाट्सअप कॉल भी किया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।
खाद्य विभाग का दावा हवा
एक ओर खाद्य विभाग दावा करता है कि गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है। उपभोक्ताओं को तीन-चार दिनों में सिलेंडर डिलेवर हो रहे हैं।
हमारे अधिकारी-कर्मचारी निगरानी भी रख रहे हैं लेकिन उनकी ही नाक के नीचे गैस ओ इंडियन एजेंसी ग्राहकों के साथ गड़बड़ी कर रही है। मामले में खाद्य नियंत्रक एमएल मारू ने कोई जवाब नहीं दिया।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!