कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
एक निकाय ने ₹2 लाख में कचरा वाहन खरीदा, तो दूसरे ने चार डस्टबिन के साथ वाहन के लिए ₹6 लाख खर्च कर दिए। यानी अतिरिक्त सामान के नाम पर कीमत तीन गुना हो गई। कुछ निकायों ने डेढ़-डेढ़ करोड़ तक के कचरा वाहन खरीद डाले, जबकि इनके लिए पर्याप्त वार्ड तक नहीं हैं।
दरों में अंतर पर नगरीय प्रशासन विभाग के अपर प्रमुख सचिव संजय दुबे का गुस्सा फूट पड़ा। दो टूक चेतावनी दी किस निकाय ने क्या, कितना और किस दर पर खरीदा, पूरा ब्योरा विभाग के पास है।
इस साल से गड़बड़ियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पहले भोपाल के भौंरी स्थित सुंदरलाल पटवा शहरी विकास प्रशिक्षण संस्थान में हुई थी। इसमें नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे, सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, संचालक और विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
प्रस्तुत विश्लेषण के मुताबिक, तीन साल में प्रदेश के 374 नगरीय निकायों ने गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (जीईएम) पोर्टल के जरिए करीब ₹1,134 करोड़ की खरीदी की। औसत दरों पर की जाती, तो करीब ₹250 करोड़ की बचत हो सकती थी।
यह न समझें हमें जानकारी नहीं... दुबे ने दो टूक कहा यह न समझें निकायों में क्या, किस दर पर खरीदा जा रहा है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। विभाग के पास हर निकाय की खरीदी का पूरा ब्योरा है।
एक लीटर उत्पाद की कीमत ₹5 रुपए दर्ज हुई, दूसरी जगह 33,500 बताई
एमपीएसईडीसी के एडिशनल एमडी अंशुमन राज ने कहा नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ियों का पता लगाने की शुरुआत 2023 में हुई थी। उस समय एसडीएम थे। एक नगर पालिका में ₹60 लाख में 200 बल्ब खरीदने की शिकायत मिली थी।
प्रेजेंटेशन में बताया एक ही तरह के सामान की खरीदी में भी कीमतों का भारी अंतर मिला है। उन्होंने फिनॉलिक डिसइन्फेक्टेंट का उदाहरण दिया। उनके मुताबिक, एक जगह एक लीटर उत्पाद की कीमत ₹5 दर्ज हुई, जबकि दूसरी जगह इसी तरह के उत्पाद की कीमत ₹33,500 बताई गई।
संबंधित समाचार

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार:50 से अधिक घी ब्रांड बैन; 42 के राष्ट्रव्यापी रीकॉल के आदेश

14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले:इस बार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का किया दहन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!