3000 का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार: 1.708 किलो की तस्करी में एक साल से था फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत 5 केस दर्ज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करी के एक साल पुराने मामले में लखन सिंह (24) को गिरफ्तार किया है। उस पर 3 हजार रुपए इनाम था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा।
मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 बढ़ाई है। पुलिस आरोपी से गांजा तस्करी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मामला 31 जुलाई 2025 का है। क्राइम ब्रांच ने लोखंडे पुलिया के पास घेराबंदी कर शुभम यादव (22), निवासी गांधी नगर और संदीप चौहान (20), निवासी हातोद को पकड़ा था।
दोनों से 1.708 किलो गांजा और बिना नंबर की एक्सेस स्कूटर बरामद हुई थी। जब्त गांजे की कीमत करीब 30 हजार और स्कूटर की कीमत 70 हजार रुपए बताई गई थी। अपराध क्रमांक 0139/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में केस दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान हातोद निवासी लखन सिंह की भूमिका सामने आई। क्राइम ब्रांच ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गिरफ्तार किया। लखन के खिलाफ हातोद थाने में मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पांचवीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। पुलिस गांजे के मूल स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
इस साल 178 आरोपियों की गिरफ्तारी... क्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 79 मामलों में 178 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान गांजा, एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर, भांग और कोकीन सहित करीब 4.27 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए।
एमडी ड्रग्स लेने वाला मंदसौर का शादाब गिरफ्तार
इधर क्राइम ब्रांच ने 254 ग्राम एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर मंदसौर जिले के पिपलियामंडी निवासी शादाब (24) को गिरफ्तार किया है। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक,क्राइम ब्रांच की टीम ने 20 अक्टूबर को सुपर कॉरिडोर स्थित मेट्रो पिलर नंबर 181 के पास से समीर खान और जाकिर हुसैन को 254 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था।
जांच में सामने आया था कि शादाब मुख्य आरोपी समीर खान से एमडी ड्रग्स खरीदकर उसका सेवन करता था। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 बढ़ाकर पुलिस आरोपी से नेटवर्क और अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार:50 से अधिक घी ब्रांड बैन; 42 के राष्ट्रव्यापी रीकॉल के आदेश

14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले:इस बार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का किया दहन

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला:बाइक सवार को रोकने का इशारा करते समय हुआ हादसा; 12 किलोमीटर पीछा कर चालक को पकड़ा

वीडियो देखिये, तेज रफ्तार ट्राले ने छीनी 3 स्कूली बच्चों की जिंदगी:पीथमपुर में महेंद्रा ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा; मृतकों में बच्ची और दो सगे भाई शामिल

भागीरथपुरा में कश्यप बंधुओं का आतंक जारी:ईंट से युवक का सिर फोड़ा; परिजन बोले-पुलिस ने की लीपापोती

वीडियो देखिये, 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 रंगेहाथ पकड़ाया:निलंबन अवधि के 8 महीने का वेतन निकालने के बदले मांगी थी रिश्वत; लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका:यहां कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी; कई शहरों में होने हैं आयोजन

11.70 लाख लेकर भी नहीं मिला प्लॉट:क्राइम ब्रांच के नोटिस को दिखाया ठेंगा

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पर FIR:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

4 लाख का था कर्ज मोटर वाला ब्याज से 16 लाख चुकाए:चौकाने वाला हुआ खुलासा; भाजपा विधायक के करीबियों के कारण लापता हुए पूर्व महामंत्री

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय

बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा:सड़क पर उतरे 500 परिवार; किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!