छात्रा के साथ गैंगरेप: जानिये किस इलाके में हुई यह घटना; दोस्त के साथ आई थी घूमने, आरोपियों की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिले के महू क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक वारदात सामने आई है। बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बेरछा जंगल में मंगलवार, 14 अप्रैल को एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस अब इस मामले में तेजी से जांच कर रही है और आरोपियों के स्थानीय होने की आशंका जताई जा रही है।
मंदिर से लौटते वक्त हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने मित्र के साथ महू घूमने आई थी और दोनों ने लगनचा भेरू मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के बाद वे बेरछा जंगल के पास कुछ देर के लिए रुके। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे काबू में कर लिया। हमले में युवक के हाथ और गले पर गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसे डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया और फिर युवती को जंगल में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
डायल 112 पर दी सूचना, आरोपी फरार
घटना के बाद युवक किसी तरह मौके से भाग निकला और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे।
पीड़िता कॉलेज छात्रा, मेडिकल कराया गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता इंदौर की एक कॉलेज छात्रा है, जबकि युवक मजदूरी करता है। पुलिस ने दोनों को थाने लाकर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
लोकल आरोपियों पर शक, संदिग्ध हिरासत में
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है। हुलिए और वारदात के तरीके के आधार पर आशंका है कि आरोपी स्थानीय क्षेत्र के ही हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि जंगल क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व पहले भी सक्रिय रहे हैं और बाहर से आने वाले लोगों को निशाना बनाते हैं। इसी एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।
12 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन
एसपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक, आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बेरछा जंगल में करीब 12 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात तक चले अभियान के बावजूद आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरछा जंगल घूमने के लिए लोकप्रिय जगह है, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!