अमेजन को चूना लगाने वाली गैंग का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार; असली एप्पल प्रोडक्ट निकाल, नकली लौटाकर 14 लाख की ठगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदननगर पुलिस ने अमेजन कंपनी को करीब 14 लाख रुपए का चूना लगाने वाले रैकेट का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महंगे एप्पल प्रोडक्ट मंगाकर असली सामान निकाल लेते थे और उसकी जगह नकली सामान लौटाकर कंपनी को धोखा देते थे।
टीआई तिलक कारोले के मुताबिक अमेजन के डिलीवरी पार्टनर ने एनटैक्स कंपनी के लाइजनिंग ऑफिसर ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि कंपनी को लगातार महंगे प्रोडक्ट्स के रिटर्न में नुकसान हो रहा है। जांच में सामने आया कि डिलीवरी बॉय ही इस खेल में शामिल हैं।
वर्चुअल मोबाइल नंबर और फर्जी प्रोफाइल से ठगी... आरोपी दीपक मोहेर और उसके साथी प्रवीण सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस पूरे फ्रॉड की स्क्रिप्ट लिखी थी। आरोपी पहले अमेजन से एप्पल कंपनी के महंगे प्रोडक्ट जैसे आईपॉड और एप्पल पेंसिल ऑर्डर करते थे।
इसके लिए वे 5 सिम वेबसाइट से वर्चुअल मोबाइल नंबर खरीदते और फर्जी प्रोफाइल बनाकर इंदौर के नकली पते डालते थे। डिलीवरी के समय आरोपी डिलीवरी बॉय से सांठगांठ कर असली प्रोडक्ट निकाल लेते थे और उसकी जगह पहले से तैयार नकली डुप्लीकेट प्रोडक्ट पैक कर देते थे।
इसके बाद ऑर्डर को रिजेक्ट दिखाकर कंपनी को वापस कर दिया जाता था। इस तरह कंपनी को असली माल के बदले नकली सामान मिल रहा था और लाखों का नुकसान हो रहा था। पुलिस ने जब आरोपी दीपक मोहेर निवासी समता कॉलोनी, पालदा-नेमावर रोड को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की, तो पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड रितिक गुप्ता है, जो जयपुर से पूरे ऑपरेशन को कंट्रोल करता था। असली प्रोडक्ट बस के जरिए जयपुर भेजे जाते थे, जहां से रितिक उन्हें दिल्ली के करोल बाग मार्केट में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था।
तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस टीम ने जयपुर में दबिश देकर रितिक गुप्ता निवासी चौधरी हाउस, पटेल नगर, निवारू रोड, झोटवाड़ा, जयपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़े और बड़े मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
मामले का खुलासा करने में एसआई सौरभ कुशवाह, आरक्षक अनिल, मोहन, अरविंद पटेल, गौरव परमार की भूमिका रही।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!