राहुल कदम के इशारे पर सजती थी जुए की महफिल: पुलिस की दबिश में 15 धराए, फरार आरोपियों की तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
चोरल डेम के पास रामपुरिया गांव में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे पर बड़गोंदा पुलिस की दबिश के बाद अब जांच का केंद्र फरार आरोपी राहुल कदम बन गया है। पुलिस का मानना है कि जिस स्थान पर जुए की महफिल सज रही थी, उसके संचालन और व्यवस्थाओं में राहुल कदम की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। कार्रवाई के दौरान 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि राहुल कदम अपने कुछ साथियों के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुरिया क्षेत्र में खेतों के बीच बड़े पैमाने पर हार-जीत के दाव लगाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने खेतों की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर कई लोग ताश के पत्तों पर दाव लगाते मिले। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। कई लोग पकड़े गए, जबकि राहुल कदम निवासी सुतारखेड़ी (महू), महेश गिनावा निवासी रामपुरिया और चंद्रप्रकाश कैथवास निवासी कोदरिया मौके से भाग निकले।
कई अहम राज आ सकते हैं सामने- जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी इंदौर, महू, उज्जैन और देवास से पहुंचकर यहां जुआ खेल रहे थे। इससे पुलिस को आशंका है कि यह स्थानीय स्तर का नहीं, बल्कि संगठित रूप से संचालित होने वाला जुआ अड्डा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि राहुल कदम के साथ इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे, लोगों को कौन बुलाता था और लाखों रुपए के दाव का संचालन किसके द्वारा किया जाता था। फिलहाल फरार राहुल कदम, महेश गिनावा और चंद्रप्रकाश कैथवास की तलाश जारी है। अधिकारियों का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद जुए के इस नेटवर्क से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।
एयर गन व कार सहित अन्य सामान बरामद
कार्रवाई में 1 लाख 80 हजार 310 रुपए, 15 मोबाइल फोन, दो एयरगन, चार कारें और तीन दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त मशरुका की कीमत 28 लाख 80 हजार 310 रुपए बताई गई है। पुलिस को मौके पर खड़ी कारों और वाहनों से भी संकेत मिले हैं कि यहां आसपास के जिलों से लोग जुआ खेलने पहुंचते थे। पुलिस ने मौके से उस्मान शाह निवासी ग्राम चिकली थाना इंगोरिया जिला उज्जैन, वाहिद खान निवासी ग्राम चिकली जिला उज्जैन, घनश्याम चौहान निवासी गुजरखेड़ा महू, प्रेमचंद उर्फ बंटी शर्मा निवासी कृष्णपुरी कॉलोनी मूसाखेड़ी, अकबर शाह निवासी ग्राम चिकली जिला उज्जैन, देवेंद्र सोलंकी निवासी मनीयावदा जिला उज्जैन, मुरली गिनावा निवासी रामपुरिया, मोहम्मद सलमान निवासी गीतानगर धार रोड इंदौर, विशाल पटेल निवासी नेवगुराड़िया महू, मोहित शर्मा निवासी सदर बाजार इंदौर, जफर खान निवासी पुराना आजाद नगर, राज यादव निवासी सुतारखेड़ी महू, अजहर शेख निवासी आनंद नगर देवास, मनीष सोनी निवासी आराधना नगर इंदौर तथा प्रशांत उर्फ पिंटू इश्वरे निवासी पाटनीपुरा इंदौर को गिरफ्तार किया है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!