रेप केस में फरार विधायक गिरफ्तार: 3 साथियों को भी दबोचा; 2 दिन के ऑपरेशन के बाद पकड़ाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
पंजाब के पटियाला की पुलिस ने दो साल पुराने रेप केस में फरार चल रहे आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत पठानमाजरा को शिवपुरी जिले में ग्वालियर-शिवपुरी बायपास से गिरफ्तार कर लिया है। वे पंजाब की सनौर सीट से पहली बार विधायक बने थे।
6 महीने से थे फरार
हरमीत पठानमाजरा पिछले 6 महीनों से फरार चल रहे थे और उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था। पुलिस से बचने के लिए वे ऑस्ट्रेलिया चले गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए 5 दिन पहले ही भारत लौटे थे।
2 दिन के ऑपरेशन के बाद गिरफ्तारी
पटियाला पुलिस ने लगातार दो दिन तक ट्रैकिंग कर यह कार्रवाई की। विधायक को उस समय पकड़ा गया, जब वे ग्वालियर से शिवपुरी की ओर बायपास हाईवे से गुजर रहे थे। उनके साथ मौजूद तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई सूचना
शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ के अनुसार, इस कार्रवाई की पूर्व जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। वहीं पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था, इसलिए स्थानीय पुलिस को सूचना देना जरूरी नहीं था।
पंजाब ले गई पुलिस टीम
गिरफ्तारी के बाद पटियाला पुलिस विधायक और उनके साथियों को अपने साथ पंजाब ले गई है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। यह मामला लंबे समय से फरार चल रहे जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी के कारण चर्चा में है और अब आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
संबंधित समाचार

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!