फ्रूट व्यापारी से लाखों की ठगी: Paytm अपडेट करते ही उड़ाई रुपए; मोबाइल पर आया था फर्जी मैसेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से साइबर ठगी का एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सराफा थाना क्षेत्र के एक फ्रूट व्यापारी के मोबाइल पर आए फर्जी Paytm नोटिफिकेशन के जरिए साइबर ठगों ने उनका अकाउंट हैक कर 3.92 लाख रुपए निकाल लिए।
एफआईआर दर्ज, जांच शुरू
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सराफा पुलिस के अनुसार, विद्याचल कॉलोनी निवासी कल्पेश जैन, जो हुकुमचंद मार्ग पर फ्रूट का कारोबार करते हैं, ने शिकायत दर्ज कराई है।
मोबाइल पर नोटिफिकेशन आया
उन्होंने बताया कि 2 जून को उनके मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन आया, जिसमें Paytm अकाउंट सस्पेंड होने की जानकारी दी गई थी। कुछ देर बाद दूसरा नोटिफिकेशन आया, जिसमें ऐप अपडेट करने का विकल्प दिया गया। कल्पेश ने नोटिफिकेशन पर क्लिक कर ऐप अपडेट किया।
इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। दोबारा मोबाइल चालू करने पर Paytm ऐप नहीं खुला, लेकिन उस समय उन्हें किसी ठगी का अंदेशा नहीं हुआ।
बैंक पहुंचने पर हुआ ठगी का खुलासा
5 जून को जब उन्होंने एक ग्राहक को ऑनलाइन भुगतान करने की कोशिश की तो ट्रांजेक्शन नहीं हो सका। बैंक में जानकारी लेने पर पता चला कि 2 से 5 जून के बीच उनके खाते से आधा दर्जन से अधिक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 3 लाख 92 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई
इसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद सराफा थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!