देसी से लेकर विदेशी शराब तक...ढाबे पर खुलेआम मिल रही: सेटिंग या फिर किसी रसूखदार का हाथ ; दिन-रात जमती है महफिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

बार-बार कार्रवाई, फिर भी नहीं थम रहे जाम!
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यूं तो शहरभर में आबकारी और पुलिस विभाग मिलकर अवैध रूप से शराब बेचने वाले पिलाने वाले पर कार्रवाई करती हुई नजर आती रहती है...लेकिन कुछ मामलों में करवाई के नाम पर खानापूर्ति होती हुई नजर आती है...हाल ही में बायपास और एमआर-11 क्षेत्र में देर रात तक ढाबों पर खुलेआम शराब परोसने और जाम छलकने की शिकायतों के बीच आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए थे...कार्रवाई में कई ढाबों पर नियमों का उल्लंघन मिला था... इस कार्रवाई के दौरान सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि... देसी से लेकर विदेशी शराब खुलेआम बायपास स्थित ढाबे पर मिलती रही है... लेकिन कार्रवाई के नाम पर आबकारी विभाग खानापूर्तिकर इतिश्री कर ली...जिसे देख ऐसा लगता है कि ढाबा संचालक पर किसी रसूखदार का हाथ है...या फिर उसकी किसी बड़े स्तर पर साहब से सेटिंग है...!
इन ढाबों पर हुई कार्रवाई... कहीं अच्छी तो कहीं केवल खानापूर्ति... जानकारी के मुताबिक एमआर-11 स्थित बैकयार्ड कैफे पर दबिश के दौरान खुले में टेबलों पर मदिरा पान करते पाए गए व्यक्तियों एवं ढाबा संचालक के विरुद्ध धारा 36(ए) एवं 36(बी) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए। इसी प्रकार बायपास स्थित शिकारबाड़ी ढाबे पर खुले में मदिरा पान करते पाए गए व्यक्तियों एवं ढाबा संचालक के विरुद्ध धारा 36(ए) एवं 36(बी) के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए गए।
वहीं गिल ढाबे की जांच के दौरान बिना अनुमति ग्राहकों को मदिरा सेवन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी तथा मदिरा भी उपलब्ध कराई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान 30 केन बीयर जब्त की गई तथा धारा 34(1), 36(ए) एवं 36(बी) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए। दूसरी और लालटेन ढाबा पर भी नियमों का उल्लंघन करते पाए गए व्यक्तियों एवं ढाबा संचालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किए गए।
इसके अलावा एमआर-11 स्थित एसएस जम्मू-कश्मीर, देशी तड़का, उज्जैन रोड स्थित अवंतिका ढाबा, मां दुर्गा ढाबा, मेट्रो ढाबा, पंजतारा ढाबा, रिंगरोड स्थित जुगनू का ढाबा, काका की महफिल (पिपलियापाला), यश ढाबा, वीरजी का ढाबा, शिव शक्ति ढाबा, कमल कपूर ढाबा एवं बायपास स्थित न्यू सीटिंग जॉन ढाबा, कैंडल्स ढाबा पर भी कार्रवाई की गई।
अफसरों को कुछ खास नहीं दिखा?
सूत्रों का कहना है कि बायपास स्थित ढाबे पर शराब मिलना और देर रात तक शराब परोसने की शिकायतें नई नहीं हैं। समय-समय पर कार्रवाई भी होती है, लेकिन कुछ समय बाद हालात फिर पहले जैसे दिखाई देने लगते हैं। कार्रवाई करने के नाम पर अधिकारी पहुंचते हैं, लेकिन सिर्फ उन्हें सामान्य तौर पर ढाबा संचालक द्वारा शराब पिलाने का मामला दिखता है या फिर शराब बेचने पर भी मुश्किल से उन्हें चंद क्वार्टर और दो चार बोतल ही दिखती है। सूत्रों के अनुसार ढाबा संचालक दिन हो या रात कभी भी किसी भी ग्राहक को शराब आसानी से मिल जाती है। सूत्र यह भी कहते हैं कि ढाबा में अच्छी खासी मात्रा में देसी से लेकर विदेशी शराब तक रखी रहती है, लेकिन कार्रवाई पर अधिकारियों को नहीं दिखती है।
यह कहना है जिम्मेदारों का... पूरी कार्रवाई को लेकर सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस शराब परोसने, अवैध मदिरा विक्रय और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कराने वालों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!