जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज: वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

परिचितों के नाम पर मिली संपत्तियों के स्रोतों की भी पड़ताल जारी
विवादित जमीन की रजिस्ट्री में गवाह होने से बढ़ा जांच का दायरा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वर्दी में प्रधान आरक्षक की नौकरी, लेकिन संपत्तियों का हिसाब करोड़ों में। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की सर्च के बाद अब संपत्तियों की नई-नई कड़ियां सामने आ रही हैं।
पहले 33 अचल संपत्तियों का ब्योरा मिला था, अब आंकड़ा बढ़कर 38 तक पहुंच गया है। इनका सरकारी गाइडलाइन मूल्य करीब 12.97 करोड़ रुपए है, जबकि मौजूदा बाजार कीमत 35.46 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।
जांच में महिला सहयोगी रोशनी वर्मा, परिचितों और फर्म के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज भी सामने आए हैं। अब सवाल सिर्फ संपत्तियों की संख्या का नहीं, बल्कि यह भी है कि इनकी खरीद में रकम कहां से आई और अलग-अलग नामों के पीछे वास्तविक आर्थिक भूमिका किसकी है।
फिरोज खान का शादी समारोह में नोट उड़ाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था ये भी जांच के दायरे में है। आयोजन स्थल, खर्च और रकम के स्त्रोतों की जानकारी भी लोकायुक्त पुलिस जुटा रही है। वहीं, फिरोज का सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ एक फोटो वायरल है, जो कि चर्चा में है।
दस्तावेज जुटाकर की जा रही पड़ताल... लोकायुक्त पुलिस ने 14 अक्टूबर को फिरोज खान के आवासों और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद से राजस्व, पंजीयन और अन्य विभागों से दस्तावेज जुटाकर उनकी पड़ताल की जा रही है।
16 अक्टूबर तक की जांच में फिरोज, उसके परिवार, सहयोगियों और फर्म के नाम पर 38 अचल संपत्तियां खरीदने की जानकारी सामने आई है। इनका वर्तमान बाजार मूल्य 35,46,46,768 रुपए आंका गया है।
वहीं, चल-अचल संपत्तियों पर कुल व्यय 15,52,02,923 रुपए पाया गया है। लोकायुक्त अब संपत्तियों के स्वामित्व, खरीद की रकम और आय के ज्ञात स्रोतों का मिलान कर रही है।
करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री में गवाह... जांच का एक अहम सिरा उज्जैन रोड क्षेत्र की बड़ी कृषि भूमि की रजिस्ट्री से भी जुड़ रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार श्याम इन्फ्रा के नाम से हुए जमीन सौदे के दस्तावेज में फिरोज खान का नाम गवाह के तौर पर दर्ज है।
जमीन के स्वामित्व और सौदे को लेकर विवाद की जानकारी भी सामने आई है। संबंधित महिला की मृत्यु के बाद परिवार की शिकायत पर नामांतरण की प्रक्रिया रोके जाने की बात कही जा रही है।
दस्तावेजों और संपत्तियों का किया जा रहा सत्यापन... लोकायुक्त अब यह पता लगा रही है कि इस सौदे में फिरोज की भूमिका केवल गवाह तक सीमित थी या कोई अन्य संबंध भी था।
हालांकि, इस जमीन पर फिरोज का वास्तविक स्वामित्व अभी साबित नहीं हुआ है। लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आए दस्तावेजों और संपत्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।
अब निगाह इस बात पर है कि 38 संपत्तियों की खरीद, सहयोगियों के नाम दर्ज संपत्तियों और कुल व्यय का हिसाब ज्ञात आय से कितना मेल खाता है। जांच पूरी होने के बाद ही कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में अगली कार्रवाई की तस्वीर स्पष्ट होगी।
देवास में चार संपत्तियों की नई कड़ी
जांच में देवास जिले की चार संपत्तियों का ब्योरा सामने आया है। इनमें ग्राम राजोदा में रोशनी वर्मा के नाम पर 1.15 हेक्टेयर कृषि भूमि शामिल है, जिसकी रजिस्ट्री में कीमत 62.46 लाख रुपए दर्ज है।
शक्ति नगर कॉलोनी में साहिल ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 1,250 वर्गफीट का प्लॉट मिला, जिसकी रजिस्ट्री कीमत 6.16 लाख रुपए है। इसी तरह देवास के राधागंज निवासी नफीस खान के नाम पर शालीमार कॉलोनी में 40.5 वर्गमीटर का प्लॉट मिला, जिसकी कीमत 2.50 लाख रुपए दर्ज है।
ग्राम लोहाना में रानू कुशवाह के नाम पर 0.305 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदे जाने की जानकारी भी मिली है। इसकी रजिस्ट्री कीमत 7.49 लाख रुपए है। लोकायुक्त इन संपत्तियों की खरीद और संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार

गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला:महिला के ऊपर से निकले पहिए; भागते समय बिजली के खंभे से टकराई

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

आधी रात नशेड़ियों का तांडव:तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्तेमाल करना उनका अधिकार; डेटाबेस की विश्वसनीयता और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देश

अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:बोले-विकास चाहिए; विनाश नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!