शिकायत से समाधान तक: जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने सुनी हर आवाज; त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं एवं व्यथा को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समक्ष एवं दूरभाष के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रकरणों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आज की जनसुनवाई में कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद, बेटों द्वारा माता-पिता को प्रताड़ित करने की शिकायतें, आपसी विवाद, पैसों के लेन-देन, प्लॉट/मकान एवं भूमि संबंधी विवाद, मकान पर अवैध कब्जा, वित्तीय (फाइनेंशियल) फ्रॉड, महिला अपराध, पुलिस द्वारा सुनवाई न होने संबंधी शिकायतें तथा अन्य पुलिस संबंधी प्रकरण शामिल रहे।
पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस आमजन की सुरक्षा, न्याय एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
जनसुनवाई के दौरान अति पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुनकर कई प्रकरणों में मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कराई तथा शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, इंदौर पुलिस द्वारा मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से भी आपसी एवं पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग कर पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित करने तथा विवादों का शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं शीघ्र समाधान कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे अनावश्यक विवादों एवं न्यायिक प्रक्रियाओं को कम किया जा सके।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!