खबर
Top News

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती: मंदिर में शादी और फिर मौत; जेंडर परिवर्तन की चर्चा भी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 12:58 pm
शेयर करें:
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
जिले के लहार क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोर का शव 3 जून को उसके घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए बने संबंधों के बाद एक 26 वर्षीय युवक ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम पर हुई पहचान, फिर बढ़ी नजदीकियां
जानकारी के अनुसार लहार निवासी 26 वर्षीय युवक रवि जाटव बिजली कंपनी में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत है। करीब चार से पांच महीने पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से 17 वर्षीय किशोर से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लगातार संपर्क में रहने लगे। परिजनों के अनुसार किशोर पिछले कुछ वर्षों से पारंपरिक पुरुष पहचान से अलग रहन-सहन अपनाता था और अधिकांश समय अकेले रहता था।

मंदिर में लिए 7 फेरे
बताया जा रहा है कि अप्रैल महीने में दोनों वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय ग्वालियर स्थित शीतला माता मंदिर में उन्होंने विवाह जैसा आयोजन किया। इसके बाद दोनों कुछ समय तक साथ रहे।

शादी के बाद दोनों उन्नाव गए थे
युवक का दावा है कि शादी के बाद दोनों उत्तर प्रदेश के उन्नाव गए थे, जहां उनकी मुलाकात किन्नर समुदाय के कुछ लोगों से हुई। वहां किशोर के जेंडर परिवर्तन को लेकर चर्चा हुई थी। हालांकि इस संबंध में किसी आधिकारिक दस्तावेज या प्रक्रिया की पुष्टि नहीं हुई है।

साथ रहने के दौरान हुआ विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि मई के अंतिम सप्ताह और जून की शुरुआत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। युवक के अनुसार 1 जून को लौटने पर किशोर ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा था। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क कम हो गया।

3 जून को मिला शव
3 जून को युवक को किसी अनहोनी की आशंका हुई। वह किशोर के घर पहुंचा और परिजनों की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। अंदर किशोर का शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में मौत को आत्महत्या माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक के भाई और अन्य परिजनों ने युवक पर मानसिक प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए उकसाने और सबूत मिटाने जैसे आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवक को घटना की जानकारी पहले से थी और उसने मोबाइल डेटा डिलीट करने की कोशिश की। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस क्या कह रही है?
लहार थाना प्रभारी शिवसिंह यादव के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

37 minutes ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 1 hour ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 2 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 2 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 2 hours ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 2 hours ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 3 hours ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 3 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 3 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 4 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 4 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 4 hours ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 4 hours ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 4 hours ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 4 hours ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!