फ्रेंडशिप बनी हनीट्रैप का जाल: युवक का अपहरण; अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 50 लाख, 10 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। नौकरी और काम का झांसा देकर युवती ने युवक को उज्जैन बुलाया, जहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की, अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की फिरौती वसूलने की कोशिश की। मामले में नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने बुलाकर रची साजिश
पुलिस के मुताबिक, नरवर निवासी 29 वर्षीय युवक की इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती हुई थी। युवती ने नौकरी और काम दिलाने का भरोसा देकर उसे 18 जुलाई को उज्जैन बुलाया। युवक रेलवे स्टेशन से युवती को लेने पहुंचा और दोनों एक होटल गए। होटल से निकलने के बाद तपोभूमि क्षेत्र में दो कारों में सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली और युवक का अपहरण कर लिया।
मारपीट कर बनाया अश्लील वीडियो, मांगी 50 लाख की फिरौती
पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपियों ने पहले 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी, जिसे बाद में 26 लाख रुपए पर तय किया गया।
प्लॉट बेचकर दिए 10 लाख, फिर भी नहीं रुकी उगाही
बेटे की जान बचाने के लिए परिजनों ने एक प्लॉट बेचकर 10 लाख रुपए का इंतजाम किया और आरोपियों को दे दिए। इसके बावजूद बदमाश बाकी रकम की मांग करते रहे। उन्होंने युवक की कार, सोने की चेन और घड़ी भी अपने कब्जे में रख ली। करीब एक दिन तक बंधक बनाए रखने के बाद आरोपियों ने युवक को इंदौर रोड पर छोड़ दिया।
तकनीकी जांच से 10 आरोपी गिरफ्तार
20 जुलाई को पीड़ित ने नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
संपन्न लोगों को बनाते थे निशाना
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी पहले आर्थिक रूप से संपन्न लोगों की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद एक युवती के जरिए सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उन्हें मिलने के बहाने बुलाया जाता था। फिर अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाया जाता और बदनामी का डर दिखाकर मोटी रकम वसूली जाती थी।
पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
संबंधित समाचार

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!