इंस्टाग्राम पर कुंवारा बनकर की दोस्ती: शादी का झांसा देकर बढ़ाई नजदीकियां; सच्चाई खुलते ही छात्रा को देने लगा धमकियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा को सोशल मीडिया के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर छात्रा से दोस्ती की, शादी का प्रस्ताव रखा और करीब छह माह तक संपर्क में रहा।
बातचीत कर दी बंद
बाद में जब छात्रा को उसकी सच्चाई पता चली तो उसने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद आरोपी कथित रूप से उसे धमकाने और परेशान करने लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुलाकात हुई और संपर्क बढ़ता गया
पुलिस के अनुसार छात्रा की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सिद्धार्थ पुत्र रामकिशोर पचोरे निवासी स्कीम नंबर-78 से हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू होने के कुछ दिनों बाद दोनों की मुलाकात हुई और संपर्क बढ़ता गया। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। छात्रा ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया और दोनों के बीच नियमित बातचीत होने लगी।
शादीशुदा और बच्चों का पिता निकला आरोपी
पीड़िता के मुताबिक करीब छह माह पहले उसे जानकारी मिली कि सिद्धार्थ पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। यह बात सामने आने पर छात्रा ने आरोपी से सवाल किए। आरोप है कि तब आरोपी ने पत्नी को तलाक देने की बात कहकर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया और बातचीत बंद कर दी।
बातचीत बंद करते ही देने लगा धमकियां
छात्रा का आरोप है कि संपर्क खत्म होने के बाद आरोपी का व्यवहार आक्रामक हो गया। वह लगातार फोन, मैसेज और अन्य माध्यमों से संपर्क करने का दबाव बनाने लगा। आरोपी कथित तौर पर आत्महत्या करने और छात्रा को झूठे मामले में फंसाने की धमकियां देने लगा। इतना ही नहीं, उसने छात्रा के परिजनों को भी मैसेज भेजकर परेशान करना शुरू कर दिया।
रास्ते में रोककर किया परेशान
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कई बार उसका पीछा करता था और रास्ते में रोककर बात करने का दबाव बनाता था। तीन दिन पहले शाम के समय जब वह घर से बाहर निकली तो आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि उसने अपशब्द कहे और धमकी दी कि यदि उसने बात नहीं की तो वह उसे कहीं का नहीं छोड़ेगा।
थाने में दर्ज कराई शिकायत
लगातार मिल रही धमकियों और उत्पीड़न से परेशान होकर छात्रा शनिवार को बाणगंगा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज
इधर एक अन्य मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय स्कूली छात्रा की शिकायत पर राजा राठौर निवासी ग्राम माचला के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि करीब 10 दिन पहले वह सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया।
आरोप है कि युवक ने पहले मोबाइल नंबर मांगा और इंकार करने पर उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!