ईशान डेथ केस में फिर दर्ज होंगे दोस्तों के बयान: पुलिस जांच में क्लब स्टाफ और पार्टी नेटवर्क भी रडार पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गोवा के वागेटर-अंजुना पार्टी सर्किट में इंदौर के 21 वर्षीय छात्र ईशानसिंह बड़गुजर की संदिग्ध मौत ने अब गंभीर जांच का रूप ले लिया है। शुरुआती मेडिकल और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस को इस बात के संकेत मिले हैं कि ईशान के शरीर में सिर्फ शराब ही नहीं, बल्कि कई तरह के नशीले पदार्थों का खतरनाक मिश्रण मौजूद था। इसके बाद केस ने नया मोड़ ले लिया और अब गोवा पुलिस ईशान के साथ गए दोस्तों के बयान दोबारा दर्ज करने की तैयारी में है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोवा मेडिकल कॉलेज और रैंडॉक्स लैब से मिली शुरुआती रिपोर्ट ने जांच की दिशा बदल दी। पहले दोस्तों ने दावा किया था कि पार्टी में सिर्फ शराब का सेवन हुआ था, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में मृतक के शरीर में कई तरह के ड्रग्स के अंश मिलने के बाद पुलिस अब यह मानकर चल रही है कि घटना के पीछे ड्रग्स ओवरडोज या ड्रग्स-एल्कोहल रिएक्शन हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक ईशान अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गोवा गया था। वहां वागेटर के एक क्लब में आयोजित पार्टी के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार ईशान पार्टी के बीच में ही असहज महसूस करने लगा और कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ा।
दोस्तों और वहां मौजूद लोगों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रैफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इसके बाद रात करीब 3 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग भेजा गया।
रिपोर्ट ने बदली पूरी कहानी- इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब पुलिस को शुरुआती मेडिकल और रैंडॉक्स रिपोर्ट मिली। इसमें खुलासा हुआ कि ईशान के शरीर में शराब के साथ कई प्रकार के सिंथेटिक और पार्टी ड्रग्स के अंश पाए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में एमडीएमए (एक्स्टसी), मेथैम्फेटामाइन, एम्फेटामाइन, कोकीन और कैनबिस जैसे तत्वों की मौजूदगी बताई गई। इसके साथ ही शरीर में शराब का स्तर भी सामान्य सीमा से अधिक पाया गया।
पार्टी कल्चर पर फिर उठे सवाल: ईशान की मौत ने एक बार फिर गोवा की पार्टी और ड्रग्स कल्चर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कई बार ऐसे मामलों में युवाओं की तबीयत बिगड़ने, ओवरडोज और संदिग्ध मौतों की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन हर बार मामला दब जाता है। अब इस केस के बाद यह सवाल और तेज हो गया है कि आखिर युवा पर्यटकों तक पार्टी ड्रग्स इतनी आसानी से कैसे पहुंच रही है?
दोस्तों के दावे पर उठे सवाल
पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर दोस्तों ने सिर्फ शराब पीने की बात कही थी, तो फिर ईशान के शरीर में इतने अलग-अलग नशीले पदार्थ कैसे पहुंचे? यही वजह है कि अब उसके साथ गए दोस्तों के बयान फिर से दर्ज किए जाएंगे।
जांच अधिकारी यह समझने की कोशिश करेंगे कि पार्टी के दौरान ईशान ने क्या लिया, किसके साथ लिया, किसने उपलब्ध कराया और क्या उसके दोस्तों को इस बारे में पहले से जानकारी थी। यह भी जांचा जा रहा है कि कहीं किसी ने घटना के बाद तथ्य छिपाने या बयान बदलने की कोशिश तो नहीं की। सूत्रों का कहना है कि पुलिस अब उन दोस्तों से क्रॉस पूछताछ करेगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर से गोवा बुलाया जाएगा।
ड्रग्स कहां से आए? सप्लाई चेन तलाश रही पुलिस
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ईशान तक यह ड्रग्स पहुंची कैसे। इसके लिए पाट वैन्यू, क्लब स्टाफ, वहां मौजूद अन्य लोगों और आयोजकों की भूमिका को भी खंगाला जा रहा है। अंजुना पुलिस ने उस क्लब के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए हैं, जहां ईशान की तबीयत बिगड़ी थी।
अब वहां के सीसीटीवी फुटेज, एंट्री रिकॉर्ड, बिलिंग डिटेल और सिक्योरिटी इनपुट की भी जांच की जा रही है। पुलिस की नजर इस बात पर भी है कि कहीं पार्टी के दौरान ड्रग्स की अनौपचारिक सप्लाई तो नहीं की गई थी या फिर यह पहले से तय ‘पाट नेटवर्क’ का हिस्सा था।
विसरा रिपोर्ट बनेगी सबसे अहम कड़ी
हालांकि शुरुआती रिपोर्ट ने ड्रग्स की मौजूदगी की पुष्टि कर दी है, लेकिन पुलिस अभी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अधिकारियों ने ईशान के विसरा सैंपल फोरेंसिक लैब भेजे हैं और अब उसकी विस्तृत रासायनिक जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
यही रिपोर्ट तय करेगी कि मौत का सीधा कारण क्या था या फिर ओवरडोज, ड्रग्स-एल्कोहल रिएक्शन, मिलावटी पदार्थ या कोई मेडिकल जटिलता। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि मामला दुर्घटनावश हुआ या इसमें किसी की लापरवाही, सप्लाई या छिपाव की भूमिका भी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!