बुलाकर ले गए थे दोस्त, रात में मिली मौत की खबर: आर्टिस्ट की मौत पर उठे सवाल; परिवार ने जताई हत्या की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाले एक टैटू आर्टिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि दोस्तों का दावा है कि वह सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
मृतक की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 34 वर्षीय योगेश सिलावट के रूप में हुई है, जो पेशे से टैटू आर्टिस्ट था। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे योगेश को उसके दोस्त जीवन का फोन आया था। फोन आने के बाद वह घर से निकला और दोस्तों के साथ चला गया।
रात में मिली घायल होने की सूचना
परिजनों के मुताबिक रात करीब 10 बजे जीवन योगेश के घर पहुंचा और उसके छोटे भाई को बताया कि योगेश घायल हो गया है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
शरीर पर मिले चोट के निशान
मृतक के परिजनों का आरोप है कि योगेश के सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। दोस्तों ने घटना को वाहन से गिरने का हादसा बताया है, लेकिन परिवार को आशंका है कि उसके साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस दोस्तों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। योगेश अपने परिवार में पिता, छोटे भाई और बहन को पीछे छोड़ गया है। उसके पिता मकान ठेकेदारी का काम करते हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!