खबर
Top News

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी: व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अक्टूबर 2026, 12:33 pm
शेयर करें:
शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने की उम्मीद एक निजी कंपनी के कर्मचारी को भारी पड़ गई। लसूड़िया क्षेत्र में रहने वाले रवींद्र साबले से निवेश के नाम पर 15.25 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।

अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई
आरोप है कि जालसाजों ने व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर उन्हें निवेश के लिए राजी किया और अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवा ली। जब रवींद्र ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो रकम नहीं मिली।

इसके बाद पैसे लौटाने के बदले 20 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज मांगा गया। पीड़ित की शिकायत पर रविवार को लसूड़िया पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबरों और संबंधित खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सऐप मैसेज के बाद निवेश ग्रुप में जोड़ा
लसूड़िया पुलिस के अनुसार, रवींद्र साबले महालक्ष्मी नगर स्थित एक बिल्डिंग में रहते हैं और निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उ

न्होंने शिकायत में बताया कि 5 सितंबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आया।

इसमें शेयर बाजार में निवेश करने की सलाह देते हुए मुनाफे के अलग-अलग विकल्प बताए गए।

रवींद्र की सहमति के बाद उन्हें एक व्हाट्सऐप कम्युनिटी ग्रुप में शामिल कर लिया गया। यहां विभिन्न कंपनियों में निवेश करने के सुझाव दिए गए।

इसके बाद आरोपियों ने उनकी एक आईडी और पासवर्ड तैयार कर दिया और उसी के जरिए अकाउंट में लॉगिन करने को कहा।

मुनाफा दिखाकर कई खातों में जमा कराए रुपए
शिकायत के मुताबिक, शुरुआत में रवींद्र से सेंट्रल बैंक के खाते में 85 हजार रुपए जमा कराए गए। इसके बाद मुनाफा दिखाते हुए बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 10 लाख रुपए जमा करवाए गए।

फिर बंधन बैंक के खाते में 2 लाख रुपए और सेंट्रल बैंक में तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 80 हजार रुपए जमा कराए गए।

इसके बाद यस बैंक के खाते में भी रकम जमा कराई गई। इस तरह पीड़ित ने कुल करीब 15 लाख 25 हजार रुपए जमा कर दिए।

लेकिन जब उन्होंने अपने अकाउंट से पैसे निकालने का प्रयास किया, तो रकम नहीं मिली।

रवींद्र ने आरोपियों से संपर्क बनाए रखा, मगर हर बार उन्हें टालने के लिए अलग-अलग बहाने दिए गए।

अपनी रकम मांगी तो 20% अतिरिक्त चार्ज की शर्त
रवींद्र ने आरोपियों से कहा कि उन्हें मुनाफा नहीं चाहिए, केवल उनकी जमा की गई मूल रकम वापस कर दी जाए।

आरोप है कि इस पर आरोपियों ने पैसे लौटाने के लिए कुल जमा राशि का 20 प्रतिशत चार्ज मांग लिया।

पीड़ित ने अतिरिक्त रकम देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने पैसा लौटाने से भी मना कर दिया।

इसके बाद रवींद्र को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ और उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
शिकायत के आधार पर लसूड़िया पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबरों और संबंधित बैंक खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस अब मामले से जुड़े मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और लेनदेन की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

6 minutes ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

24 minutes ago
DRI की जांच में बड़ा खुलासा
Top News

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

32 minutes ago
वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन
Top News

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

40 minutes ago
इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट
Top News

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

about 1 hour ago
कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

about 1 hour ago
साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया
Top News

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट
Top News

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

about 2 hours ago
लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी
Top News

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष
Top News

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर

about 2 hours ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में:एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले:धमकी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; गोलीबारी की घटना गंभीर और निंदनीय

about 3 hours ago
टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां
Top News

टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां:घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे; मुलाकात का वीडियो आया सामने, अभिनेता की कार पर फायरिंग के बाद बढ़ी हलचल

about 3 hours ago
विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर
Top News

विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर:10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव; अब इन प्रश्नों में नहीं मिलेगा विकल्प

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त:बोले- हमलावरों और उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे

about 3 hours ago
इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट
Top News

इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट:50 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी तकनीक; मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित, इन पर होगा मंथन

about 3 hours ago
महाकाल की नगरी में 40 मंदिरों में नगर पूजा
Top News

महाकाल की नगरी में 40 मंदिरों में नगर पूजा:महाअष्टमी पर मदिरा की धार के साथ 26 किमी की यात्रा पर निकला शासकीय दल

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग:हमले के बाद खुद घायल ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे अभिनेता

about 4 hours ago
हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!