खबर
Top News

बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर ठगी: दो लोगों को लगाया लाखों का चूना; ऐसे जाल में फंसाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 2:12 pm
शेयर करें:
बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर APK फाइल भेजकर साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। साइबर अपराधियों ने फर्जी कॉल और मैसेज के जरिए पीड़ितों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से 5.06 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली।

एफआईआर दर्ज, जांच शुरू
दोनों मामलों में साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अन्नपूर्णा क्षेत्र निवासी एक इंजीनियर राजेश की पत्नी के मोबाइल पर 17 जुलाई की रात बिजली बिल बकाया होने और आधे घंटे में बिजली कनेक्शन काटने का संदेश आया।

अपडेट करने के बहाने APK फाइल भेजी
संदेश में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने भुगतान अपडेट नहीं होने की बात कहकर उपभोक्ता नंबर अपडेट करने के बहाने APK फाइल भेजी। जब फाइल डाउनलोड नहीं हुई तो आरोपी ने सहायता के नाम पर 12 रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराने के लिए डेबिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी हासिल कर लिया।

साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई
इसके कुछ ही देर बाद राजेश के बैंक खाते से 4 लाख 53 हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना का पता चलते ही उन्होंने बैंक खाता ब्लॉक कराया और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह अन्नपूर्णा क्षेत्र की रहने वाली अंजना शुक्ला को भी बिजली बिल बकाया होने का कॉल आया।

मोबाइल में कुछ सेटिंग करने के लिए कहा
आरोपी ने APK फाइल भेजकर मोबाइल में कुछ सेटिंग करने के लिए कहा। इसके बाद उनके बैंक खाते से 53 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली गई। दोनों मामलों में साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोगों से अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिजली बिल, बैंक, केवाईसी या किसी अन्य सेवा के नाम पर भेजी गई APK फाइल कभी डाउनलोड न करें। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, डेबिट/क्रेडिट कार्ड की जानकारी या बैंक संबंधी गोपनीय विवरण साझा न करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 16 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 17 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 17 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 17 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 17 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 17 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 18 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 18 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 19 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 19 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 19 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 19 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 19 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 20 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 20 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!