शेयर बाजार के नाम पर इतने करोड़ की ठगी का खुलासा: इतनी राशि लौटाने का दिया झांसा; यह शख्स दो माह तक उलझा रहा, इतने आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर को शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 3 करोड़ 4 लाख रुपए ठग लिए गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
फेसबुक लिंक से शुरू हुआ ठगी का खेल
गौरा बाजार क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय डॉक्टर अपने क्लीनिक में फेसबुक चला रहे थे, तभी उन्हें शेयर बाजार से जुड़ा एक लिंक दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करने के बाद अगले ही दिन उन्हें कॉल आया।
खुद को निवेश सलाहकार बताया
फोन करने वालों ने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए शेयर मार्केट में रोजाना 91% और लंबे समय में 500% तक रिटर्न देने का दावा किया। शुरुआत में छोटी-छोटी रकम से भरोसा जीतकर डॉक्टर को धीरे-धीरे बड़े निवेश के लिए तैयार किया गया।
फर्जी ऐप में दिखाया जाता था मुनाफा
ठगों ने डॉक्टर को एक लिंक भेजकर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड कराया और उसमें ट्रेडिंग अकाउंट बनवाया। इस ऐप में निवेश की रकम लगातार बढ़ती हुई दिखाई जाती थी, जिससे डॉक्टर को भरोसा हो गया कि उनका पैसा सुरक्षित और बढ़ रहा है। इसी झांसे में आकर डॉक्टर ने करीब 2 महीने के भीतर अलग-अलग किश्तों में कुल 3.04 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए।
अकाउंट बंद होते ही खुला राज
जब निवेश की रकम काफी बढ़ गई, तो ठगों ने अचानक ऐप और अकाउंट बंद कर दिया। इसके बाद डॉक्टर को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
80 लाख रुपए होल्ड, 2 आरोपी गिरफ्तार
एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की और दो आरोपियों—संस्कार केशरवानी (शीतलामाई निवासी) और सौरभ विश्वकर्मा (खमरिया तिघरा निवासी) को गिरफ्तार किया।
जांच में हुआ यह खुलासा
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बैंक खातों को खरीदकर उनके जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर करवाते थे और फिर पैसे निकाल लेते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 80 लाख रुपए होल्ड भी करवा लिए हैं।
टेलीग्राम नेटवर्क से चलता था गिरोह
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह Telegram जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर में फैला हुआ था। आरोपी फर्जी या खरीदे गए बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम इकट्ठा करते और फिर आपस में बांट लेते थे।
पुलिस की एडवाइजरी: ऐसे बचें साइबर ठगी से
ज्यादा या “गारंटीड” रिटर्न देने वाले ऑफर से सतर्क रहें। अनजान कॉल, WhatsApp या Telegram ग्रुप से निवेश सलाह न लें। केवल SEBI रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म पर ही निवेश करें। ऐप हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। अपनी बैंक डिटेल्स और OTP किसी के साथ साझा न करें
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!