फाइनेंस कंपनी से लाखों की धोखाधड़ी: दो पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों की किस्तें हड़पने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के सिटी सेंटर स्थित आरबीए फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में करीब ₹45 लाख की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी ने अपने दो पूर्व कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ग्राहकों से वसूली गई लोन की किस्तें कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर दीं। इतना ही नहीं, ग्राहकों को फर्जी रसीदें और फर्जी लोन स्टेटमेंट भी जारी किए गए। शिकायत के आधार पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राहकों की शिकायत से हुआ खुलासा
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट जितेंद्र गर्ग ने पुलिस को बताया कि जावेद खान क्रेडिट एंड कलेक्शन ऑफिसर और आकिब खान सेल्स एंड कलेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। कुछ ग्राहकों ने शिकायत की कि किस्त जमा करने के बावजूद उन्हें कंपनी की अधिकृत रसीद नहीं मिल रही है। इसके बाद कराए गए आंतरिक ऑडिट में कथित गड़बड़ी सामने आई।
75 ग्राहकों की किस्तें निजी खातों में जमा करने का आरोप
कंपनी का आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने करीब 75 लोन खाताधारकों से नकद और ऑनलाइन माध्यम से किस्तें वसूलीं, लेकिन राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की। ग्राहकों को संदेह न हो, इसके लिए उन्हें फर्जी रसीदें और फर्जी लोन स्टेटमेंट दिए जाते रहे। इस कथित फर्जीवाड़े से कंपनी को करीब ₹45 लाख का नुकसान हुआ।
नौकरी से हटने के बाद भी जारी रखी वसूली
ऑडिट रिपोर्ट सामने आने के बाद कंपनी ने 14 अप्रैल को जावेद खान की सेवाएं समाप्त कर दीं। वहीं 23 अप्रैल को आकिब खान ने कार्रवाई की आशंका में इस्तीफा भेजा, जिसे कंपनी ने स्वीकार नहीं किया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नौकरी से हटाए जाने के बाद भी दोनों आरोपी ग्राहकों से किस्तों की वसूली करते रहे। इसके अलावा कई लोन फाइलें और ग्राहकों के चेक भी अपने कब्जे में रखे।
40 सरेंडर थ्री-व्हीलर बेचने का भी आरोप
कंपनी ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी के पार्किंग यार्ड में खड़े 40 सरेंडर किए गए थ्री-व्हीलर वाहन भी कथित रूप से बेच दिए। मामले का खुलासा होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच
विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!